Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहरीले सांप से खिलवाड़ युवक को पड़ा भारी, डसने के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से थम गईं सांसें

    By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:48 PM (GMT+05:30)

    Baghpat News: बागपत में नशे में धुत एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। झाड़-फूंक के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में देरी हुई, जिससे उसकी जान नहीं बच ...और पढ़ें

    सांप से खेलना युवक को पड़ा भारी, डसने से गई जान (प्रतीकात्मक फोटो और इंसेट में रजत का फाइल फोटो)

    सांप से खेलना युवक को पड़ा भारी, डसने से गई जान (प्रतीकात्मक फोटो और इंसेट में रजत का फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नशे की हालत में सांप को पकड़कर मुंह में डालने का कर रहा था प्रयास

    2.  झाड़-फूंक में गंवाया गोल्डन आवर, एंटी स्नेक वेनम भी नहीं हुआ कारगर

    जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। गली में निकले जहरीले सांप को पकड़ कर उससे खेलना युवक को भारी पड़ गया। नशे की हालत में युवक सांप को पकड़कर मुंह में डालने का प्रयास करने लगा। इस बीच सांप ने उसे डस लिया। स्वजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे। लगभग एक घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    मधुबन कालोनी निवासी 35 वर्षीय रजत सुबह लगभग 10 बजे घर के बाहर था। इसी दौरान गली में एक सांप दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रजत ने बिना किसी डर के सांप को पकड़ लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। रजत की मौसी रानी ने बताया कि वह नशा करने का आदी था।

    नशे की हालत में उसने सांप को हाथ में लेकर मुंह के पास ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। डसने के बाद उसने सांप को दूर फेंक दिया। इसके बाद रजत वहां से भाग गया। मोहल्ले के लोगों ने रजत को तलाशकर वापस बुलाया। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बावली गांव ले जाया गया, जहां झाड़-फूंक के जरिए उपचार कराया गया।

    इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय निकल गया। इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। जब कोई सुधार नहीं हुआ तो स्वजन और मोहल्ले के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देते हुए उसे एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रजत शादीशुदा था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। माता गीता व पिता मुकेश का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी छोटी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- युवक को कोबरा से भी खतरनाक सांप ने डसा, झाड़-फूंक वालों के चक्कर में लगा रहा परिवार, मौत

    एंटी-स्नेक वेनम मिलने से मरीजों की जान

    बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार का कहना है कि सांप के डसने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। गोल्डन आवर में एंटी-स्नेक वेनम मिलने से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है, जबकि इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है।