Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काल बनकर आया सांप: बेटी की डोली उठने से ठीक पहले उठा मां का जनाजा, हर आंख से छलके आंसू

    By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:38 PM (IST)

    Baghpat News: बागपत के मुकंदपुर गांव में बेटी के निकाह से ठीक पहले मां की सांप के डसने से मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ...और पढ़ें

    नईमा का फाइल फोटो, शव के पास बैठीं महिलाएं। सौ. ग्रामीण

    नईमा का फाइल फोटो, शव के पास बैठीं महिलाएं। सौ. ग्रामीण

    HighLights

    1. सोते समय सांप ने महिला को डसा

    2. एक साल पहले पति की हुई थी मौत

    संवाद सूत्र, छपरौली (बागपत)। बेटी के निकाह से पहले सांप के डसने से मां का जनाजा उठ गया। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया। पिता का एक साल पहले ही सिर से साया उठ गया था। परिवार ने दुखद माहौल में बिटिया के निकाह की रस्म अदायगी की। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े।

    ग्राम मुकंदपुर निवासी नईमा पत्नी मौसम शुक्रवार रात घर पर चारपाई पर सोई हुई थीं। देर रात करीब एक बजे सांप ने उनके पैर में डस लिया। उस समय उन्हें इसका आभास नहीं हुआ। पैर में दर्द महसूस होने पर चिकित्सक बुलाए गए, जिनके द्वारा दर्द का इंजेक्शन लगाया गया।

    आराम न मिलने पर पुन: चिकित्सक को बुलवाया गया, जिनके द्वारा एक बार फिर इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो स्वजन शनिवार सुबह महिला को छपरौली सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने चेकअप कर बताया कि महिला को सांप ने डसा है। प्राथमिक उपचार कर महिला को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां इमरजेंसी मेडिकल आफिसर ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए महिला को रेफर किया।

    वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सक ने चेकअप कर महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर लौट गए। उस समय घर की चौखट पर बिटिया जासमीन की बरात आई हुई थी। शव घर पहुंचते ही मातम छा गया। निकाह की तैयारी छोड़ स्वजन, रिश्तेदार व ग्रामीण नईमा के शव को सिपुर्द-ए-खाक की तैयारी में जुट गए।

    खबरें और भी

    महिला के जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद जासमीन के निकाह की रस्म अदायगी की गई।

    यह भी पढ़ें- अब मां को चारपाई पर सोते समय सांप ने डसा, बेटे की एक माह पहले गई थी सर्पदंश से जान

    भट्ठे की दीवार गिरने से हुई थी पति की मौत

    नईमा के पति मौसम छपरौली थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे। करीब एक साल पहले भट्ठे की दीवार गिरने से मौसम की मृत्यु हो गई थी। उनके पांच बेटियां रेशमा, जासमीन, फातिमा, सोनी, इकरा व तीन वर्षीय बेटा अहाद है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा है।