विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब मां को चारपाई पर सोते समय सांप ने डसा, बेटे की एक माह पहले गई थी सर्पदंश से जान

By Kapil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 01 Aug 2026 06:20 AM (IST)

Baghpat news: बागपत में एक महिला को चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया, जबकि एक महीने पहले ही उनके बेटे की सर्पदंश से मौत हो गई थी।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. बागपत में तीन महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डसा

  2. बागपत के बिनौली में सांपों का आतंक, कई घटनाएं आईं सामने।

संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। चारपाई पर सोते समय महिला को सांप ने डस लिया। एक माह पहले उनके बेटे की सांप के डसने से मौत हो गई थी। क्षेत्र में दूसरी महिला को खेत में काम करते समय और तीसरी महिला को घर पर सांप ने डसा। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाकर उनकी जान बचाई।

बिनौली की अमरेश पत्नी राजेश अपनी गाय को चौपाल में बांधकर चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे सोते समय उनके दाएं पैर की एड़ी के पास सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर स्वजन वहां पहुंचे। थोड़ी ही देर में हालत बिगड़ने पर महिला को स्वजन बिनौली सीएचसी पर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. विजय प्रकाश ने महिला को ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज ने रेफर किया। ग्राम लहचौड़ा निवासी मुनेश गुरुवार शाम अपने खेत में मिर्च तोड़ रही थी। उसी समय एक सांप ने उनके पैर में डस लिया। उनकी चीख सुनकर बेटा तुरंत प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए।

यह भी पढ़ें- पांच माह में तीन बार डस चुका है सांप; युवक का संकल्प-न सांप को मारूंगा और न ही घबराऊंगा

चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 20 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। जहां पर उपचार कर चिकित्सकों ने महिला को शुक्रवार दोपहर छुट्टी दी। ग्राम धनौरा सिल्वरनगर निवासी पिंकी शुक्रवार सुबह घर पर काम कर रही।

उसी समय सांप ने उनके पैर में डस लिया। स्वजन महिला को पहले बड़ौत सीएचसी, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया।

30 तारीख को ही सांप ने बेटे को डसा

अमरेश के पुत्र 16 वर्षीय विशाल पुत्र राजेश को 30 जून की रात घर में सोते समय अचानक गर्दन में सांप ने डस लिया था। जिसके कई घंटे बाद किशोर को सीने में दर्द व चक्कर आने शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे बिनौली सीएचसी पर ले गए। चिकित्सकों ने उसे उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।

फिर स्वजन उसे इलाज के लिए बड़ौत एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से मेरठ रेफर कर दिया। एक जून को मेरठ मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया था।

घर में लगातार घुस रहे सांप

राजेश का कहना है कि वह घर में घुसने वाले चार-पांच सांप को मार चुके हैं। फिर भी सांप लगातार घर में घुस रहे हैं। परिवार के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

दो परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रहे सांप

बिनौली गांव में जहरीले सांप दो परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ये सांप विनोद वाल्मीकि के घर व बाहर उसके पुत्र व पुत्री को बार-बार डस रहे हैं। विनोद के पुत्र राजा को सांप पिछले चार माह में चार बार डस चुका है, जबकि उसकी बेटी खुशी को भी सांप दो बार डस चुका है।

ऐसा ही कुछ हाल राजेश के परिवार का है। सर्पदंश से जहां उसके पुत्र विशाल की मौत हो गई थी। अब गुरुवार देर रात उसकी पत्नी अमरेश को भी सांप ने चारपाई पर चढ़कर डस लिया। इस तरह ये सांप इन दोनों परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। मोहल्ले के लोग भी सांपों से भयभीत हैं।