Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में खुले में रखा ट्रांसफार्मर, बल्लियों पर लटक रहे तार; समस्या समाधान को लेकर उदासीन हैं जिम्मेदार

    By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:01 PM (IST)

    Baghpat News : खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में मीतली रजवाहा किनारे खुला ट्रांसफार्मर और बल्लियों पर लटके तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोग कई ब ...और पढ़ें

    खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में टूटी ट्रांसफार्मर की बाउंड्री। जागरण

    खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में टूटी ट्रांसफार्मर की बाउंड्री। जागरण

    HighLights

    1. कई बार अधिकारियों से बाउंड्री कराने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

    2. कई पशुओं की ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर हो चुकी है मौत

    संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। लाइनपार बस्ती में मीतली रजवाहा किनारे बिना बाउंड्री के रखा ट्रांसफार्मर और बल्लियों के सहारे लटके तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई परिवारों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    प्रेमपुरी मुहल्ला में लाइनपार बस्ती से सटकर मीतली रजवाहा निकल रहा है। रजवाहा किनारे पर रेलवे अंडरपास से कुछ कदम पहले विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है, इसकी बाउंड्रीवाल भी थी, जो कई साल से टूटी हुई है। अब ट्रांसफार्मर खुले में हैं, जो हादसे को न्योता दे रहा है। आसपास मकानों में रहने वाले परिवार के बच्चे यहीं खेलते हैं।

    पूर्व में कई पशुओं की ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर से मकानों में आपूर्ति मुहैया कराने के लिए तार गए हुए हैं, जो कई बल्लियों के सहारे लटक रहे हैं। कई बार बल्लियों के सहारे मकानों तक जा रहे तार खेलते हुए बच्चों के पैरों के साथ निकलते लोगाें के पैरों में भी उलझ जाते हैं।

    कई बार बस्ती के लोग अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की बाउंड्री कराने और बल्लियों के बजाए खंभे लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का ध्यान नहीं देना आसपास के लोगों का जीवन डर के साये में कट रहा है। लोगों में ऊर्जा निगम अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश है।

    खबरें और भी

    इन्होंने कहा.....

    कई साल पहले अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की बाउंड्री कराई थी, लेकिन यह बाउंड्री ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद बदलने में टूट चुकी है। कई बार अधिकारियों से बाउंड्री कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आसपास तार भी जमीन पर पड़े रहते हैं।
    -आमिर

    ट्रांसफार्मर की छोड़िए ट्रांसफार्मर से कई मकानों में जा रहे तार भी बल्लियों के सहारे लटककर जमीन पर पड़े हैं। कई बार तारों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पता नहीं अधिकारियों को आखिर किस हादसे का इंतजार है। पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।
    -मइनुद्दीन

    लाइनपार बस्ती में ट्रांसफार्मर की बाउंड्री टूटने होने या बल्लियों के सहारे तार मकानों तक जाने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही ट्रांसफार्मर की बाउंड्री कराने के साथ खंभे भी लगवाए जाएंगे।
    -रवि यादव, एक्सईएन, खेकड़ा