पंचायत में महिला ने खोल दी चचिया सास और युवक के अफेयर की पोल, इससे आगबबूला हुए आरोपित ने उस पर उड़ेल दिया पेट्रोल...
Baghpat News: बागपत में एक महिला ने पंचायत में चचिया सास और एक युवक के प्रेम प्रसंग का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग ल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला।
माचिस छीनकर महिला ने बचाई अपनी जान।
जागरण संवाददाता, बागपत। चचिया सास और युवक के प्रेम प्रसंग की पंचायत में महिला ने पोल खोल दी। इसको लेकर हंगामा हुआ। थोड़ी देर बाद ही आरोपित युवक ने महिला के घर पहुंचकर उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया। पीड़िता ने माचिस छीनकर जान बचाई। आरोपित धमकी देकर हुआ चला गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और किराये पर रहते हैं। चचिया ससुर और चचिया सास के साथ गांव का एक ही जाति का युवक रहता है। आरोप है कि युवक और चचिया सास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह एक सप्ताह पहले हरियाणा गई तो चचिया सास प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी। दोनों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी थी।
उसने परिवार वालों को जानकारी दी थी। इसको लेकर परिवार में झगड़ा हो गया था। शनिवार देर शाम हरियाणा से स्वजन गांव में आ गए थे। रात को कहासुनी हुई। रविवार सुबह एक व्यक्ति के मकान पर पंचायत हुई। पंचायत में उसे बुलाया गया। उसने चचिया सास व युवक के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग व आपत्तिजनक स्थिति के बारे में जानकारी दी।
इसको लेकर पंचायत में भी हंगामा हुआ। इसके बाद उसे घर भेजा गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद चचिया सास का प्रेमी पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंचा। उस समय वह चाय बना रही थी। आरोपित ने बोतल से पेट्रोल उसके ऊपर उड़ेल दिया। जेब से माचिस निकालकर जलाने लगे तो उसने हाथ पर झपट्टा मारकर माचिस छीनी और दौड़कर अपनी जान बचाई।
खबरें और भी
झगड़ा होने पर पुलिस के पास पहुंचा था मामला
प्रेम प्रसंग का पता चलने पर महिला के बेटे ने विरोध किया था। उसके साथ झगड़ा किया गया था। उसे घर से भी निकालने की चेतावनी दी गई थी। दोनों पक्षों में हुए झगड़े का मामला पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। गांव के जिम्मेदार लोग सुलह-समझौते के प्रयास में लगे थे।