Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा, ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    बागपत के छपरौली में निर्माणाधीन मकान का भारी-भरकम छज्जा गिरने से राजमिस्त्री, उसके दामाद और एक श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    छपरौली के कुरेशियान मोहल्ले में मकान का लिंटर गिरने के बाद जमा भीड़

    छपरौली के कुरेशियान मोहल्ले में मकान का लिंटर गिरने के बाद जमा भीड़

    HighLights

    1. छपरौली में निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरा।

    2. हादसे में राजमिस्त्री, दामाद और एक श्रमिक की मौत।

    3. प्रशासन ने जांच शुरू की, छज्जे की सपोर्ट कम पाई गई।

    संवाद सूत्र, बागपत। छपरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में गुरुवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे निर्माणाधीन मकान का भारी भरकम छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर राजमिस्त्री और उसके दामाद समेत तीन लोगों मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद तीनों के घरों में कोहराम मच गया।

    मोहल्ला कुरैशियान निवासी स्व. बाबू कुरैशी के पुत्र परवेज के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार शाम प्रथम मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी भरकम छज्जा भरभराकर नीचे गली में गिर पड़ा। छज्जे के नीचे कार्य कर रहे 63 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र पुत्र सुखबीर निवासी पट्टी जगमलान, छपरौली तथा उनका 30 वर्षीय दामाद रोबिन पुत्र पालेराम निवासी निर्धाना, थाना चरथावल (मुजफ्फरनगर) और 32 वर्षीय श्रमिक कल्लू पुत्र सेवाराम निवासी पट्टी जगमलान मलबे में दब गए।

    78391140

    हादसे के समय तीनों गली की ओर काम कर रहे थे और छज्जा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
    हादसे के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन भारी कंक्रीट और सरियों के कारण सफलता नहीं मिली।

    सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मलबा हटाने के लिए बुलडोजर की सहायता ली गई। इस बीच सुरेंद्र और रोबिन की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कल्लू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    खबरें और भी

    आस्था अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के समय मकान में परवेज की मां मोहसिना घर के अंदर मौजूद थीं। उनके पति बाबू कुरैशी का पहले ही निधन हो चुका है। परवेज दिल्ली में कपड़ों की दुकान करता है। हादसे के बाद मोहसिना सदमे में आ गईं।

    78398720

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार तथा नायब तहसीलदार विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

    अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों निर्माण का कार्य कर रहे थे। इस मामले की जांच कराई जाएगी।

    प्रारंभिक जांच में यह आया हादसे का कारण

    प्रथम मंजिल पर दीवार पर लगभग 13 फीट लंबाई और पांच फीट बाहर की ओर कुछ दिन पहले छज्जा डाला गया था। बताया जाता है कि दीवार में छज्जे की सपोर्ट कम दी गई, जबकि छज्जा बाहर की ओर निकला था और उसमें सामग्री भी ज्यादा इस्तेमाल की गई थी, इसलिए छज्जा का वजन आगे की ओर ज्यादा था इसलिए छज्जा गिरा है।

    यह भी पढ़ें- कंधे पर कांवड़ और मन में अटूट विश्वास; 131 लीटर गंगाजल लेकर बागपत निकले अभिषेक, शिवालयों में गूंजे जयकारे