कक्षा-9 की छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो प्रसारित की दी धमकी... स्कूल बदलने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
बागपत में नौवीं कक्षा की छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। स्कूल बदलने के बाद ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बागपत जिले में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप।
युवक स्कूल बदलने के बाद भी कर रहे थे परेशान।
जागरण संवाददाता, बागपत। कक्षा-9 की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। स्कूल बदलने के बाद भी आरोपित युवक व उसके साथी ने पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का घर से बाहर निकला मुश्किल कर दिया। मजबूर होकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, पुलिस आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
बागपत शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले कुछ महीने पहले पड़ोस में युवक शादाब और उसके साथी जुबैर ने बेटी को बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में कर लिया था। एक दिन शादाब बेटी को एक होटल में लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों आरोपित युवक वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे थे।
स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोककर अपने साथ चलने के लिए मजबूर करते हैं। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बदला गया, लेकिन आरोपित युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। तरह-तरह की धमकी देते हैं, जिसके कारण बेटी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बेटी की सुरक्षा और आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उधर, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।