बागपत में गाली गलौज के विवाद में दंपती ने 11 साल के मासूम को छत से फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार
बागपत के चक्रसैनपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर एक दंपती ने पड़ोसी के 11 वर्षीय बेटे करण को मकान की छत से नीचे फेंक दिया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बागपत में दंपती ने पड़ोसी के बेटे को छत से फेंका।
गाली गलौज और पथराव के विरोध में की यह हरकत।
बच्चे की हालत में सुधार, आरोपित पति गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, बागपत। चक्रसैनपुर मुहल्ले में गाली गलौज व पथराव का विरोध करने पर दंपती ने पड़ोसी किराए के बेटे को मकान की छत से नीचे गली में फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बच्चे की हालत में सुधार है।
चक्रसैनपुर मुहल्ले में रवि पुत्र नंदकिशोर किराए के मकान में रहते है। बताया कि शनिवार रात पड़ोसी चांद पुत्र सुदेश व उसकी पत्नी गुड्डू उसकी पत्नी संग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके मकान में पथराव किया। कुछ देर बाद मुहल्ले के लोगों ने मामला शांत कराया। परंतु चांद कुछ देर बाद उनके मकान की छत पर पहुंचे।
यहां से आरोपित ने जान से मारने की नियत से खेल रहे 11 वर्षीय बेटे करण को छत से नीचे गली में फेंक दिया। बच्चे को फेंककर आरोपित पत्नी के किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
स्वजन ने बच्चा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर रेफर किया। शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया।
खबरें और भी
आरोपित चांद को गिरफ्तार कर चालान किया तो कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि आरोपित व्यक्ति को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।