विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ले ली जान, बागपत में रामलीला देखने गए युवक को मारने के लिए ऐसे रची साजिश

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:01 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 07:03 AM (IST)

बागपत में किसान प्रमोद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, जिसमें उसकी पत्नी और प्रेमी सिकंदर उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. किसान प्रमोद की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

  2. पत्नी और प्रेमी सिकंदर उर्फ काला हुए गिरफ्तार।

  3. प्रेम प्रसंग के चलते नलकूप पर की गई हत्या।

जागरण संवाददाता, बागपत। किसान प्रमोद की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी सिकंदर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित प्रमोद के मकान में किराये पर दुकान लेकर बाइक मरम्मत का काम करता था। पुलिस के मुताबिक दो साल से सिकंदर और प्रमोद की पत्नी के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार रविवार रात प्रमोद गांव में रामलीला देखने गया था।

रात लगभग साढ़े नौ बजे सिकंदर ने उसे शराब पीने के बहाने नलकूप पर बुलाया। वहां शराब में नशे की गोली मिलाने के बाद सिकंदर ने प्रमोद की हत्या कर दी। वारदात के बाद सिकंदर दोबारा रामलीला में पहुंचा और फिर घर चला गया। सोमवार सुबह खेत में प्रमोद का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

मृतक के भाई विनोद ने गांव के मुकेश, अंकित व पंकज तथा राहुल के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक परिवार इस मामले को रंजिश से जोड़कर चल रहा था, लेकिन मंगलवार को पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का तथ्य सामने आने पर परिवार के लोग भी हैरान हैं।

यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड: 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां ने जताया UP सरकार का आभार, अब बेटे की अस्थियों का करेंगी विसर्जन

जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी उत्तराखंड की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष की है और प्रमोद की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। पत्नी और प्रेमी के संबंधों का प्रमोद को भी पता चल गया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति प्रमोद की हत्या की साजिश रची। उसी के कहने पर प्रेमी ने प्रमोद की हत्या कर दी।