Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत के 20 तालाबों का होगा कायाकल्प, छह करोड़ का प्रस्ताव मंजूर होने पर हजारों लोगों को होगा लाभ

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM (IST)

    लघु सिंचाई विभाग ने बागपत के 20 तालाबों की खोदाई और सौंदर्यकरण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। छह करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से हजारों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बागपत में 20 तालाबों के सौंदर्यकरण का प्रस्ताव भेजा।

    2. छह करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान।

    3. हजारों ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी से मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, बागपत। लघु सिंचाई विभाग ने जनप्रतिनिधियों से मिले 20 तालाबों की खोदाई एवं सौंदर्यकरण का प्रस्ताव निदेशालय को भेज है। प्रस्ताव मंजूर होने पर हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा, क्योंकि जलभराव तथा गंदगी से छुटकारा मिलेगा। इन तालाबों के कायाकल्प पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा।

    जिले की बड़ी समस्याओं में तालाबों की बदहाली भी शामिल है। मामूली बरसात होते ही गंदगी और कूड़ा-कचरा से अटे तालाबों का पानी गांव की गलियों और घरों में घुसने लगता है।

    बिना बरसात के भी तालाबों से आती सड़ांध से आस-पास रहने वाले ग्रामीणों को जीना मुहाल हो रहा है। अब थोड़ी राहत की बात यह है कि जनप्रतिनिधियों व अफसरों से प्रस्ताव मिलने के बाद लघु सिंचाई विभाग ने तालाबों की खोदाई तथा सौंदर्यकरण का प्रस्ताव विभागीय निदेशालय लखनऊ को भेजा है।

    इन तालाबों की खोदाई एवं साैंदर्यकरण पर करीब छह करोड रुपये खर्च आएगा। यदि प्रस्ताव मंजूर हुआ तो हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित देशवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियाें के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद एस्टीमेट बनेगा और फिर कार्य शुरू होगा।

    इन गांवों के तालाबों का प्रस्ताव भेजा

    लघु सिंचाई विभाग ने बिनौली, जिवाना, दाहा, हलालपुर, ककड़ीपुर, सांकरौद, कासिमपुर खेड़ी, हिलवाड़ी, सूप, निरपुड़ा, सिरसलगढ़, दरकावदा, ख्वाजा नंगला, अंगदपुर, हसनपुर जिवानी, नंगलाबड़ी, घिटोरा, बड़का, फिरोजपुर, खैला आदि गांवों के तालाबों की खोदाई तथा सौंदर्यकरण का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है।

    खबरें और भी

    तालाब के पास हाेगी सफाई

    जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने एडीओ पंचायत को सरूरपुरकलां गांव में तालाब के आस-पास सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से शिकायत मिली कि तालाब के पास कूड़ा-कचरा का ढेर लगने के साथ जलभराव है। बीमारी फैलने का खतरा है। एडीओ को सफाई कराकर फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।