पंचायत में चचिया सास के प्रेम प्रसंग की पोल खोली तो जिंदा जलाने का किया प्रयास, महिला ने माचिस छीनकर बचाई जान
पंचायत में चचिया सास के प्रेम प्रसंग का खुलासा करने पर एक महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने माचिस छीनकर अपनी जान बचाई और पुल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पंचायत में चचिया सास के प्रेम प्रसंग का खुलासा किया।
प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।
महिला ने माचिस छीनकर अपनी जान बचाई, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बागपत। चचिया सास और युवक के प्रेम प्रसंग की पंचायत में महिला ने पोल खोल दी। इसको लेकर हंगामा हुआ। थोड़ी देर बाद ही आरोपित युवक ने महिला के घर पहुंचकर उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने माचिस छीनकर अपनी जान बचाई। आरोपित युवक धमकी देकर हुआ चला गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य हरियाणा के जनपद सोनीपत के एक गांव की फैक्ट्री में काम करते हैं तथा किराए के मकान में रहते हैं। चचिया ससुर और चचिया सास के साथ गांव का एक ही जाति का युवक रहता है।
आरोप है कि युवक और चचिया सास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह एक सप्ताह पहले हरियाणा गई तो चचिया सास अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी। आपत्ति करने पर उन दोनों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। उसने परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। इसको लेकर परिवार में झगड़ा हो गया था।
शनिवार देर शाम हरियाणा से परिवार के सदस्य गांव में आ गए थे। रात को कहासुनी हुई। रविवार सुबह एक व्यक्ति के मकान पर पंचायत हुई, जिसमें गणमान्य लोग शामिल हुए। पंचायत में उसे बुलाया गया। उसने चचिया सास और युवक के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसको लेकर पंचायत में भी खूब हंगामा हुआ। इसके बाद उसे घर भेजा गया।
खबरें और भी
आरोप है कि थोड़ी देर बाद चचिया सास का प्रेमी पेट्रोल से भरी एक बोतल लेकर पहुंच गया। उस समय वह चाय बना रही थी। आरोपित ने बोतल से पेट्रोल उसके ऊपर उड़ेल दिया। जेब से माचिस निकालकर जलाने लगे तो उसने हाथ पर झपट्टा मारकर माचिस छीनी और दौड़कर अपनी जान बचाई।
घटना की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। उधर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि प्रथम जांच में सामने आया कि मामला आपसी कहासुनी का है। प्रेम प्रसंग और युवक द्वारा पेट्रोल उड़ेलने का आरोप गलत है।
झगड़ा होने पर पुलिस के पास पहुंचा था मामला
प्रेम प्रसंग का पता चलने पर महिला के बेटे ने विरोध किया था। उसके साथ झगड़ा किया गया था। उसे घर से भी निकालने की चेतावनी दी गई थी। दोनों पक्षों में हुए झगड़े का मामला पुलिस के पास पहुंचा था, लेकिन तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। गांव के जिम्मेदार लोग सुलह-समझौते के प्रयास में लगे थे।