यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा; रालोद में हुए शामिल
बागपत के छपरौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुस्लिम समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का द ...और पढ़ें

HighLights
- सपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए कार्यकर्ता
- चौधरी जयन्त सिंह के समर्थन में कार्यकर्ता
- रालोद को मजबूत करने का संकल्प
जागरण संवाददाता, बागपत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मुस्लिम समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। इन लोगों का कहना है कि गरीब, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों की रालोद अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने संसद में जिस मजबूती से आवाज उठाई, उससे वे प्रभावित हुए हैं।