Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रास्ते व गलियों में जलभराव, गंदगी-कीचड़ की समस्या भी गहरा रही... बीमारियां फैलने की भी आशंका

    By Manoj Kalina Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 28 May 2026 07:09 PM (IST)

    बागपत के बिजवाड़ा गांव में महीनों से सड़कों और गलियों में जलभराव, गंदगी और कीचड़ की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    बिजवाड़ा गांव में रास्ते पर भरा गंदा पानी। जागरण

    बिजवाड़ा गांव में रास्ते पर भरा गंदा पानी। जागरण

    HighLights

    1. बिजवाड़ा गांव में महीनों से जलभराव और कीचड़ की समस्या।

    2. नालियों की सफाई न होने से गंदगी, बीमारियों का खतरा।

    3. ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया।

    संवाद सूत्र, बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव में पिछले कई माह से रास्तों व गलियों में जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी व कीचड़ होने से बीमारियों फैलने की भी आशंका बनी है।

    दरअसल, करीब दस हजार की आबादी वाले बिजवाड़ा गांव में पिछले छह महीने से कई मोहल्लों में रास्तों पर व गलियों में लगातार जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा यहां कार्यरत सफाईकर्मी के नहीं आने से नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी व्याप्त रहने से मक्खी-मच्छर पैदा हो गए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को जहां आने जाने में तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं, इन परिस्थितियों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी है। इस तरह गांव के बदहाल रास्ते विकास की पोल खोल रहे हैं। जल निकासी की पर्याप्त सुविधा, नियमित सफाई व रास्तों को दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा समय समय पर ब्लाक से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस बाबत बीडीओ नरेंद्र सिंह का कहना था कि समस्या को दिखवाकर जल्द समाधान कराया जाएगा।