Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Saharanpur Highway पर आधा किलोमीटर के क्षेत्र में दो दिन में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत

    By Rajeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 02:28 PM (IST)

    बागपत के बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। अन्य हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई ...और पढ़ें

    अजय, लोकेश और शारिक के फाइल फोटो।

    अजय, लोकेश और शारिक के फाइल फोटो।

    HighLights

    1. हाईवे पर ट्रैक्टर-कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत।

    2. अन्य हादसे में बाइक सवार की भैंसा-बुग्गी से टक्कर, मौत।

    जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बड़ौत क्षेत्र में राज पैलेस के पास ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।

    शुक्रवार देर रात दो बजे हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 40 वर्षीय अजय पुत्र चमन सिंह और 45 वर्षीय लोकेश कटारिया पुत्र रणवीर कटारिया निवासी गांव बावरी, जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल लोकेश कटारिया को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
    पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दो लोगों की मौत से गांव बावरी में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जलभराव बना जानलेवा, बाइक सवार की भैंसा-बुग्गी से टक्कर, मौत

    बड़ौत : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली तिराहे के पास पीएचसी के गेट के सामने लंबे समय से हो रहा जलभराव गुरुवार को एक युवक की जान पर भारी पड़ गया।

    बरवाला गांव निवासी 18 वर्षीय शारिक गुरुवार शाम लगभग पांच बजे बाइक से बड़ौत की ओर आ रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बावली तिराहे के पास पहुंचा तो पीएचसी के सामने सड़क पर पानी भरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जलभराव के कारण वह भी अन्य वाहन चालकों की तरह डिवाइडर के पास से निकलने लगा।

    खबरें और भी

    गलत दिशा में एक ग्रामीण भी भैंसा-बुग्गी लेकर जलभराव से बचते हुए डिवाइडर की ओर से ही आ रहा था। सामने से बुग्गी आने पर आसपास मौजूद लोगों ने आदिल को आवाज लगाकर सावधान करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल पर व्यस्त होने के कारण वह उनकी आवाज नहीं सुन सका।

    उसकी बाइक अनियंत्रित होकर भैंसा-बुग्गी की बम से जा टकराई। हादसे में बम सीधे उसके सीने में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एनएचएआइ के पीडी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बावली में हाईवे किनारे नाला बना हुआ है, लेकिन कई साल से जलभराव की समस्या है। इसके पीछे कारण यह है कि गांव के पानी की निकासी नहीं है, जिसके कारण पानी हाईवे पर भरा रहता है यह समस्या दो-चार दिन की नहीं बल्कि पूरे साल रहती है।