यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Rahim News: 50 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद जेल गया गुरमीत सिंह, अब तक छह बार आश्रम आ चुका है दुष्कर्म का आरोपी
Ram Rahim News गुरमीत सिंह की पैराेल रविवार को पूरी होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। गुरमीत सिंह को इस बार ...और पढ़ें

HighLights
- रोहतक की सुनारिया जेल गया गुरमीत सिंह
- छठी बार पैरोल पर आया था बरनावा
संवाद सूत्र, बिनौली। 50 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम से रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया।
डेरा प्रमुख की पैरोल समाप्त होने के बाद उसके अनुयायी कई दिन से आश्रम से अपने बोरिया बिस्तर समेटकर गंतव्य को रवाना होने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह से ही गुरमीत सिंह ने भी रोहतक की सुनारिया जेल जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं।
सुरक्षा में हुआ रवाना
रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचाने के लिए दोपहर बाद 3.20 बजे बरनावा आश्रम से सीओ हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिरोही चार गाड़ियों के काफिले के साथ लेकर निकले। बड़ौत मार्ग से जनपद के बार्डर तक उसे छोड़ा गया, जहां से हरियाणा पुलिस गुरमीत को अपनी सुरक्षा में लेकर रोहतक जेल की ओर बढ़ गई।
ये भी पढ़ेंः Bijnor News: क्रिकेट मैच खेलते समय रन लेने के लिए दौड़ा युवक, तभी आया Heart Attack, अस्पताल में हुई मौत
यह रहा डेरा प्रमुख का आवागमन
- डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली।
- 18 जुलाई को वापस जेल चला गया।
- फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिली।
- 25 नवंबर को वापस जेल चला गया।
- 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिला।
- तीन मार्च को पैरोल पूरी कर वापस सुनारिया जेल चला गया।
- चौथी बार 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा। फिर 20 अगस्त को वापस जेल गया।
- 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो पर पांचवीं बार फिर बरनावा आया।
- 19 जनवरी 2024 को फिर छठी बार 50 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम आया।