साफ-सफाई को लेकर नपा प्रशासन अलर्ट मोड पर, बरसात से पहले नाला सफाई की पहल
खेड़ा नगर पालिका प्रशासन बरसात से पहले साफ-सफाई को लेकर अलर्ट पर है। मुख्य नाले सहित अन्य नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि जलभराव की स ...और पढ़ें

खेकड़ा में गंदे नाले की सफाई करता पालिकाकर्मी। जागरण
HighLights
नगर पालिका खेड़ा प्रशासन अलर्ट मोड पर।
बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य शुरू।
जलभराव रोकने को मुख्य नाले की सफाई जारी।
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका प्रशासन साफ-सफाई को लेकर अलर्ट मोड पर है। गंदे नाले की सफाई से बरसात के मौसम में पानी निकासी में परेशानी नहीं बनेगी। वहीं, अन्य नालों की सफाई में भी कर्मचारी लगे हुए हैं।
नगर पालिका के 25 वार्ड व आठ मुहल्ले के पानी निकासी के लिए एक ही नाला है। इस नाले से गंदा पानी हसनपुर मसूरी, सुभानपुर से होते हुए ट्रानिका सिटी से होकर यमुना में जाता है। मूसलधार बरसात के पानी से सरोबार सड़कों से निकलना भी दूभर रहता है। इतना ही नहीं, तांगा स्टैंड के पास पानी का बहाव इतना होता है कि कारें तक बहने लगती हैं। नगर पालिका ने बरसात से पूर्व की नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
गत दिनों बाजार से पाठशाला रोड किनारे से गुजर रहे नाले की सफाई शुरू कराई थी, लेकिन रविवार से पालिका ने नौ मुहल्ले के पानी की निकासी करने वाले नाले की सफाई के लिए बुलडोजर लगाया है। बुलडोजर नाले से सिल्ट निकाल रहा है, जिससे ट्रैक्टरों से मैदान में डाला जा रहा है जिससे किसी को आवागमन या रहन सहन में परेशान न हो। बता दें कि पिछली बरसात में नाला गंदगी से चौक हो गया था जिससे पानी सड़कों पर आने लगा था, परंतु समस्या से निपटने के लिए पालिका ने पहले ही सफाई शुरू करा दी है।
ईओ हरिलाल पटेल का कहना है कि बरसात के पानी ज्यादा समय सड़क पर न रहे उसके लिए छोटे व बड़े नाले सफाई कराई जा रही है।