डबल मर्डर: राखी संग जाम छलकाने और सिगरेट के छल्ले उड़ाने वालों की बढ़ी दिल की धड़कन
Baghpat News : डूडा कर्मचारी विक्रांत सिंह और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस गहनता से ...और पढ़ें

राखी कश्यप। सौ. इंस्टाग्राम
HighLights
डूडा कर्मचारी विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी की हत्या का मामला।
सहारनपुर पुलिस राखी के मोबाइल डेटा की कर रही गहन जांच।
राखी संग चैटिंग-फोटो वायरल होने का बागपत के कई लोगों को डर।
जागरण संवाददाता, बागपत। डूडा कर्मचारी विक्रांत सिंह व उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल में लगी है।
राखी के मोबाइल के फोटो व चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल न हो जाए, इसको लेकर सफेदपोश परेशान नजर आ रहे हैं। यहां तक की उसके साथ जमा छलकाने और सिगरेट के छल्ले उड़ाने वालों की भी दिल की धड़कन बढ़ी हुई हैं।
डूडा कार्यालय के सिटी मिशन मैनेजर विक्रांत सिंह निवासी गोविंदपुर कालोनी प्रयागराज और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप निवासी ग्राम राजपुर खामपुर की हत्या कर दी गई थी।
उनके शव सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर डाले थे। सहारनपुर पुलिस ने आरोपितों भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान निवासी चौहान एंक्लेव कालोनी बागपत व कपिल चौहान निवासी पुराना कस्बा गिरफ्तार किया था। दो मई को घटना के राजफाश के बाद भी सहारनपुर पुलिस शहर में डेरा डाले हुए है।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
पुलिस गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। मकसद मजबूत साक्ष्य जुटाना है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पूछताछ कर रही है। मोबाइलों के रिकार्ड की जांच कर रही है।
राखी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। सूत्रों के अनुसार राखी के मोबाइल में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी है। पुलिस आरोपितों के अलावा कई अन्य लोगों के मोबाइल की काल डिटेल चेक कर रही है।
यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार
ऐसे में राखी कश्यप के साथ पूर्व में घूमने और मोबाइल पर चैटिंग, फोटो, वीडियो बनवाने वाले कई लोग टेंशन में नजर आ रहे हैं। इसको लेकर शहर की गली, मुहल्लों और नुक्कड़ पर आम चर्चा है। उन्हें डर सता रहा है कि चैटिंग, फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हो जाएं। यदि ऐसा हो गया तो उनकी बदनामी होगी।
यह भी पढ़ें- डबल मर्डर: राखी और सुधारस ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मारी थी डूडाकर्मी विक्रांत को गोली
मोबाइलों में दफन है राज
राखी इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। सूत्रों के अनुसार राखी के मोबाइल में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी है। पुलिस आरोपितों के अलावा कई अन्य लोगों के माेबाइल की काल डिटेल चेक कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।