PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
डूडा कर्मी की हत्या के मामले की आरोपित राखी कश्यप की भी बाद में हत्या कर दी गई। उसकी जीवनशैली ...और पढ़ें

आरोपित राखी के फोटो। सौ. इंस्टाग्राम
HighLights
अधिकारियों व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का था शौक।
पुलिस कॉल डिटेल से राखी के संपर्कों की कर रही है जांच।
जागरण संवाददाता, बागपत। राखी कश्यप... आजाद खयालों वाली एक लड़की। अंटी में लाइसेंसी पिस्टल और बड़े होटलों में पार्टी करने का शगल। राजपुर खामपुर जैसे छोटे से गांव और बहुत सामान्य परिवार से आने वाली यह लड़की कब राह से भटक गई, स्वजन को भी इसकी खबर नहीं लगी।
गौरतलब है कि कहासुनी के बाद राखी कश्यप ने लाइसेंसी पिस्टल से डूडा कर्मी विक्रांत सिंह की जांघ में गोली मार दी थी। विक्रांत की मौत हो गई थी। बाद में राखी के साथियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

गांव में उसका घर बहुत साधारण है, जिसकी बाहर की दीवारों पर प्लाटर तक नहीं हुआ है।
ऐसे घर और सामान्य परिवार की बेटी राखी कश्यप आंखों पर रंगीन चश्मे और अंटी में लाइसेंसी पिस्टल लगाकर कार में चलती थी। देश के बड़े-बड़े शहरों में घूमती और फाइव स्टार होटलों में ठहरती थी। अपने फोटो इस्टाग्राम पर लगाती थी। जिन्हें देखकर लोगों को आश्चर्य होता था। ग्रामीण बताते हैं कि उसका गांव में कम ही आना होता था।

उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पूर्व डीएम समेत कुछ नेताओं के साथ फोटो भी पोस्ट किए गए मिले हैं। वह दिल्ली व अन्य स्थानों के नामचीन होटलों में पार्टी करती थी। लंबे समय तक खुद को डूडाकर्मी बताती रही। इससे लोगों को प्रभाव में लेने की कोशिश करती थी।

बताया जाता है कि राखी को डूडा कार्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति पत्र मिल गया था, लेकिन तत्कालीन विभागीय अधिकारी ने ज्वाइनिंग नहीं कराई थी। इसको लेकर भी उसका अधिकारी से विवाद हो गया था। पुलिस ने उसके मोबाइल की काल डिटेल निकाली। सूत्रों के अनुसार काल डिटेल से कई रसूखदार लोगों से उसके संपर्क सामने आए हैं।

पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। राखी इंडोनेशिया के बाली शहर में भी जाने की तैयारी कर रही थी। वह अक्सर हवाई यात्रा करती थी। उसका पासपोर्ट भी बना हुआ था।
यह भी पढ़ें- फिल्मी कहानी जैसा मर्डर: पहले प्रेमिका ने डूडा कर्मी को मौत के घाट उतारा, इसके बाद साथियों ने युवती को भी मार डाला

राजपुर-खामपुर गांव में राखी के स्वजन ने उसकी हत्या की बात सुनी तो वे चौंक पड़े। राखी की भाभी ने बताया कि उन्हें उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था, लेकिन सात दिन पहले पुलिस सादी वर्दी में उनके घर आई थी और उसके 15 वर्षीय बेटे को अपने साथ ले गई थी, वह बेटे को लेने के लिए बागपत कोतवाली पहुंचे।
यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

बेटे ने बताया कि पुलिस बुआ राखी के बारे में जानकारी कर रही है, जबकि उसे बुआ का पता नहीं है। वह कई बार एसपी कार्यालय और बागपत कोतवाली पहुंचे। पुलिस का कहना था कि वह उसके बेटे से राखी के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

राखी के तीन भाइयों में से सबसे बड़े की मौत हो चुकी है। छोटा भाई गांव में ही दुकान करता है। उससे छोटा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है।
सात साल पहले हुई थी शादी
राखी की शादी सात साल पहले मेरठ के घाट पांचली गांव में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका ससुराल में झगड़ा हो गया, जिसके बाद में मायके आ गई। उसके बाद उसने अपनी मर्जी से किसी दूसरी शादी कर ली थी। वहां पर भी उसका पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर आ गई।

दो शादियां होने के बाद स्वजन के साथ उसका कुछ मनमुटाव हो गया। इसके बाद उसने घर छोड़ दिया था और वह कभी-कभी घर आती थी। कई महीने पहले राखी के बड़े भाई की मौत हो गई थी। उसकी तेरहवीं पर ही वह घर आई थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी राखी

गांव में राखी का कम ही आना होता था, वह फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सक्रिय रहती थी और उसकी लंबी-चौड़ी फ्रेंड लिस्ट भी है। बताते हैं कि राखी का चाल-चलन सही नहीं था। पहले वह कई युवकों पर आरोप भी लगा चुकी है।
यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बिजनौर में भी सामने आया बागपत जैसा मामला
यह था मामला
बागपत के एक होटल में शराब पार्टी के दौरान डूडा कर्मी विक्रांत सिंह से प्रेमिका राखी कश्यप की कहासुनी हो गई थी। उसने लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत की जांघ में गोली मार दी थी। इसके बाद राखी और उसके साथी भारतीय जनता युवा मोर्चा बागपत के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान और कपिल चौहान घायल विक्रांत को सहारनपुर ले गए।
आरोप है कि वहां भारी वस्तु सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी गई और शव नहर में फेंक दिया। इसके बाद साथियों ने राखी को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में सुधारस चौहान मुख्य आरोपित है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।