विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बिजनौर में भी सामने आया बागपत जैसा मामला

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 01 May 2026 07:02 PM (IST)

बिजनौर में एक युवक अनुज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्यारोपित लिव-इन पार्टनर शोभा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित शोभा।

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित शोभा।

HighLights

  1. पति से विवाद के बाद लिव-इन में प्रेमी के साथ रह रही थी महिला।

  2. नगीना देहात क्षेत्र में बुधवार की सुबह मिला था युवक का गोली लगा शव।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बागपत के कहासुनी के बाद प्रेमिका राखी कश्यप ने लाइसेंसी पिस्टल से डूडा कर्मी विक्रांत सिंह की जांघ में गोली मार दी थी। बाद में राखी के साथियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका द्वारा हत्या करने का मामला बिजनौर में भी सामने आया है। 

नगीना देहात क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिला था। जिसकी पहचान बाद में गांव द्वारकादास उर्फ जुलाहापुरा निवासी अनुज कुमार पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई।

युवक पिछले दो दिनों से अपने घर नहीं आया था। मृतक के स्वजन ने किरतपुर निवासी शोभा और उसके पति सत्येंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि मृतक अनुज के शोभा के साथ प्रेम प्रसंग थे। लेकिन युवक आए दिन प्रेमिका के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी के सिर में तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार की सुबह अनुज का गोली लगा शव जंगल में पड़ा मिला था। बाद में स्वजन ने किरतपुर के गांव मेमन सादात निवासी शोभा व उसके पति सत्येंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि महिला से युवक के प्रेम संबंध थे और वह महिला से आए दिन मारपीट करता रहता था।

महिला अपने पति से अलग रहती थी। जिस कारण महिला युवक के संपर्क में आई थी। पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो हत्याकांड का राजफाश हो गया। शोभा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में सतेन्द्र निवासी ग्राम भनैड़ा थाना किरतपुर से हुई थी। जिनसे उसकी नौ वर्षीय पुत्री है। वर्ष 2023 में मतभेद के कारण वह पति से अलग रहने लगी।

यह भी पढ़ें- फिल्मी कहानी जैसा मर्डर: पहले प्रेमिका ने डूडा कर्मी को मौत के घाट उतारा, इसके बाद साथियों ने युवती को भी मार डाला

वर्ष 2024 में उसकी पहचान अनुज कुमार से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने बताया कि अनुज उसके साथ मारपीट करता था और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। उसकी बहन से छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में थाना नजीबाबाद पर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था और अनुज भी जेल गया था।

यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार

जेल से आने के बाद भी वह अपने साथियों को घर लाकर गलत हरकतें करना शुरू कर दिया। साथ ही अनुज हत्यारोपित महिला की करीब 10 वर्ष की बेटी पर भी ग़लत निगाह रखने लगा। प्रेमी की हरकत से परेशान होकर घटना वाले दिन शोभा अनुज को लेकर उसके गांव की और गई। यहां जंगल में दोनों ने संबंध भी बनाए।

यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!

शोभा ने यहां अनुज के बैग में रखे तमंचे से खुद को मारना चाहा लेकिन बेटी का ख्याल दिमाग़ आया और तमंचे से अनुज को गोली मार दी और वहां से निकल गई। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला ने ही अनुज की हत्या की है। महिला को जेल भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।