Monalisa Marriage : 'कमाई छोड़ते ही सूटकेस या फ्रिज में पैक मिलेगी मोनालिसा,' बोलीं- साध्वी प्राची
Baghpat news : हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने मोनालिसा और फरमान की शादी को 'लव जिहाद' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को फंसाया गया और केरल ...और पढ़ें

मोनालिसा-फरमान और डा. साध्वी प्राची। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
साध्वी ने मोनालिसा-फरमान की शादी को लव जिहाद बताया।
शादी में पीएफआई कनेक्शन की आशंका जताई।
मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। हिंदूवादी नेता डा. साध्वी प्राची ने मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर पत्रकार वार्ता कर कहा कि एक और हिंदू बेटी लव जिहाद का शिकार हो गई है। पहले बाकायदा मोनालिसा को फंसाया गया और उसके बाद केरल में शादी की गई। इसमें कहीं न कहीं पीएफआइ का कनेक्शन भी मिलेगा। जिस दिन वह कमाना छोड़ देगी उसी दिन कहीं सूटकेस या फ्रिज में पैक कर दी जाएगी।
साध्वी प्राची ने शुक्रवार को शहर के बिनौली रोड पर वार्ता में कहा कि बागपत, दिल्ली और लखनऊ छोड़कर शादी के लिए फरमान मोनालिसा को केरल ही क्यों लेकर गया। शादी करनी थी तो पहले हिंदू बनता और शादी बागपत में करता। यह शादी केरल में इसलिए हुई है कि केरल वामपंथियों का गढ़ है।
वहां फरमान को जिहादियों का समर्थन मिल रहा है। मतांतरण का कार्य मदरसों से संचालित हो रहा है। लव जिहाद हो, लैंड जिहाद हो या फिर मतांतरण का खेल। इन सभी का प्रशिक्षण मदरसों में दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फरमान ने मोनालिसा से उत्तर प्रदेश में इसलिए शादी नहीं की क्योंकि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शासन बहुत मजबूत है। मुख्यमंत्री को फरमान के परिवार और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सुर्खियों में आने के बाद ही पीएफआइ की नजर मोनालिसा पर लग गई थी और उसी के अंतर्गत उसे फंसाया गया है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान ? बेटे की शादी से नाखुश पिता बोले- 'उसे घर में नहीं घुसने देंगे'
उन्होंने कहा कि ये जितने पढ़े लिखे लोग हैं। उतने ही बड़े शातिर हैं क्योंकि दिल्ली में भी पढ़े लिखे डाक्टरों ने ही विस्फोट को अंजाम दिया था। फरमान ने मोनालिसा के पिता के साथ मारपीट भी की है। इसमें भी कार्रवाई होनी चाहिए।