Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sadhvi Prachi ने दी चुनौती, कहा−स्वामी प्रसाद मौर्य में हिम्मत है तो वह कुरान पर बहस करें, राहुल पर कसा तंज

    By Rajeev KumarEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 12:44 PM (IST)

    साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि बच्चा है। वह इस बात को बहुत बार बोल चुकी हैं। स्टालिन जैसे न जाने कितने ...और पढ़ें

    बागपत में साध्वी प्राची ने दी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती।
    बागपत में साध्वी प्राची ने दी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती।

    HighLights

    1. सनातन धर्म को लेकर बयान देने पर साध्वी ने उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों लिया
    2. हिंदुस्तान में हिंदुत्व भी रहेगा और हिंदुस्तानी भी रहेगा

    बागपत, जागरण संवाददाता। साध्वी प्राची सोमवार को नगर स्थित रामबाग कालोनी में पत्रकार वार्ता करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन व स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी खत्म नहीं होगा।

    सनातन धर्म के बयान पर उन्होंने स्टालिन को बच्चा बताते हुए कहा कि यह तो राजनीतिक छाप छोड़ने के लिए बयानबाजी है। हिंदुस्तान के अंदर हिंदू धर्म भी रहेगा हिंदुत्व भी रहेगा और हिंदुस्तानी भी रहेगा।

    हिंदू धर्म के प्रति जहर घाेलने के लिए कर रहे हैं बयानबाजी

    साध्वी प्राची ने कहा कि बड़ा अफसोस है कि संवैधानिक पद पर बैठकर कुछ लोग हिंदू धर्म को खत्म करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे लोग हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। हिंदू धर्म के प्रति जहर घोलने और खत्म करने की बात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    साध्वी प्राची ने कहा कि चाहे स्टालिन हो या स्वामी प्रसाद मौर्य या अन्य विपक्ष के लोग, इन्हें हिंदुत्व की परिभाषा मालूम नहीं है। हिंदू धर्म विश्व के अंदर मानवता का संदेश देने का काम करता है।

    कुरान में क्या लिखा है, खुले मंच से कर लें बहस

    उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य में हिम्मत है तो वह एक बार खुले मंच पर बहस कर ले कि कुरान में क्या-क्या लिखा है। अगले दिन ही सिर कलम करने के फरमान जारी हो जाएंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य बिना पेंदी का लोटा हैं, कभी इधर, कभी उधर। उसमें हिम्मत है तो अपनी सांसद बेटी से इस्तीफा दिलाकर दिखाएं।

    वर्ष 2024 में पूरा विपक्ष इकट्ठा हो रहा है। उनके लिए एक संदेश है कि 2024 में नरेन्द्र मोदी ही आएंगे। राहुल गांधी चाहे भारत जोड़ो यात्रा निकाल लें या फिर तिरंगा यात्रा।

    खबरें और भी