सांप की पूंछ पकड़ना किसान को पड़ा भारी, डसने पर लगे 10 एंटी वेनम इंजेक्शन; डॉक्टरों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज किया रेफर
Baghpat News: बागपत में सांप के डसने के दो मामले सामने आए हैं। किसान और छात्र को सांप ने डस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
घर में ईंट उठते समय छात्र को भी सांप ने डसा।
दोनों को एंटी-स्नेक वेनम देकर मेरठ रेफर किया।
जागरण संवाददाता, बागपत। पूंछ पकड़ नलकूप से बाहर निकालते समय सांप ने किसान को डस लिया। इसके अलावा ईंटों के नीचे छिपे सांप ने उस समय छात्र को डस लिया, जब उसने ईंट उठाई। उन दोनों को चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम के 10-10 इंजेक्शन लगाकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
ग्राम धनौरा सिल्वरनगर निवासी किसान ऋषिपाल ने शुक्रवार सुबह नलकूप का दरवाजा खोला तो एक सांप दूर जाकर गिरा। उनके द्वारा डंडे की मदद से सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पूंछ पकड़कर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया तो एक हाथ की अंगूठे में डस लिया। उन्होंने अपने स्वजन को जानकारी दी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
इसके अलावा ग्राम सिरसली निवासी 11वीं के छात्र आर्यन ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर अपने घर में एक स्थान से ईंट उठा रहा था। पहले से ईंटों के नीचे छिपे सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया। इसका पता चलने पर स्वजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने उन दोनों को एंटी स्नेक वेनम के 10-10 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- सोफे पर बैठे मजदूर और चारपाई पर बैठी महिला को सांप ने डसा, दोनों को लगे 10-10 एंटी वेनम इंजेक्शन
नदी में डूबे युवक की मौत
अमीनगर सराय: चिरचिटा नदी के पुल पर बाइक फिसलने से नदी में गिरे 45 वर्षीय सतबीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार शाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सतबीर और उसके दोस्त जितेंद्र को नदी से बाहर निकाला था। गंभीर हालत में मेरठ रेफर किए गए सतबीर की हालत देर रात कुछ सामान्य होने पर स्वजन उसे घर ले आए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
