Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदलाव की बयार! बधाई मांगना हुआ गुजरे जमाने की बात, अब ट्रांसजेंडर्स भी चलेंगे स्वावलंबन की राह

    By Zaheer Hasan Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अब ट्रांसजेंडर्स को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बैंक ऋ ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो) 

    HighLights

    1. ट्रांसजेंडर्स को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

    2. स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बैंक ऋण मिलेगा।

    3. सम्मान के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगे।

    जागरण संवाददाता, बागपत। इसे बदलाव कहें या कुछ और... लेकिन अब ट्रांसजेंडर्स स्वावलंबन की राह थामेगा। इसकी पहल की जा रही है उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से। ट्रांसजेंडर को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण तथा वित्तीय मदद मिलेगी। इससे ट्रांसजेंडर्स का न केवल आत्मनिर्भरता की सपना साकार होगा, बल्कि सम्मान के साथ सिर ऊंचा कर समाज की मुख्य धारा से भी जुड़ेंगे।

    उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह गठित करा महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने का काम सफलतापूर्वक किया जा रहा है। अब उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन से ट्रांसजेंडर्स, यंग विडो, वृद्धों, अनुसूचित जाति और अंत्यत पिछड़ों समेत समाज के वंचित वर्ग को जोड़ने को निदेशालय से आदेश जारी किया गया। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन निदेशालय के उपायुक्त नीति श्रीवास्तव ने विभागीय उपायुक्त को भेजे पत्र में उक्त वर्ग के परिवारों को आजीविका मिशन से जोड़ने के लिए पत्र भेजा। इन वर्गोंद्वारा की जा रही आजीविका की जानकारी जुटाकर मिशन निदेशालय को भेजने के लिए भी कहा है।

    साफ है कि ट्रांसजेंडर्स समेत वंचित वर्गों के परिवारों को स्वावलंबी बनाकर गरीबी उन्मूलन का सपना साकार होगा। बताते चलें कि उप्र आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को स्वरोजगार, उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केंटिंग, तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण देने, 2500 रुपये स्टार्टअप फंड, 30 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड, 1.50 लाख रुपये सामुदायिक निवेश निधि दी जाती है। स्वरोजगार के लिए बैंक से 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। आजीविका मिशन के उपायुक्त अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि वंचित वर्गों के परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का काम होगा।