Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन धर्म ने कभी किसी को न गुलाम बनाया और न ही जबरन धर्मांतरण कराया, बागपत में बोले- CM योगी

    By Kapil Kumar Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 11 May 2026 05:06 PM (IST)

    Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में सनातन धर्म की उदारता और ऐतिहासिक घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोमनाथ मंदिर, पोखरण परीक्षण ...और पढ़ें

    बागपत में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    बागपत में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री बागपत के शिव गोरखनाथ आश्रम में नवनाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे।

    2. बागपत की पौराणिक महत्वता को रेखांकित करते हुए इस धरती को विकास और गौरव का प्रतीक बताया

    जागरण संवाददाता, बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र कर देश की सांस्कृतिक धरोहर और सनातन धर्म की उदारता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, पोखरण परमाणु परीक्षण और बागपत की पौराणिक महत्वता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह धरती विकास और गौरव की प्रतीक है।

    भगवानपुर नांगल गांव में शिव गोरखनाथ आश्रम में नवनाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और विदेशी आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन 1951 में सोमनाथ महादेव मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ था।

    उन्होंने विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी द्वारा मंदिर को नष्ट किए जाने का उल्लेख किया। कहा कि इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म ने कभी किसी पर जबरन आधिपत्य स्थापित नहीं किया, न गुलाम बनाया और न ही जबरन धर्मांतरण कराया।

    योगी ने एक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया। कहा कि आज ही के दिन पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ था। उन्होंने इसे भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे अवसर देश को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौन हैं डॉ. सोमेंद्र तोमर, जाे छात्र राजनीति से सियासत की मुख्य धारा में पहुंचे... अब CM योगी ने बढ़ाई जिम्मेदारी

    बागपत को पौराणिक महत्व देकर सीएम ने कहा कि भगवान ने पांच गांव मांगे थे, जिनमें से एक बागपत है। हजारों वर्षों से इस धरा को संजोकर रखा गया है और आज भी यह लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्थानीय जाट समुदाय की उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए उल्लेख किया कि यहां के पढ़े-लिखे युवा पुलिस कमिश्नर, डॉक्टर और नेता बन रहे हैं।

    डॉ. सत्यपाल सिंह जैसे पूर्व पुलिस कमिश्नर और जयन्त चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश व देश के विकास में नए कीर्तिमान गढ़े हैं। योगी ने बागपत को विकास के नए युग का केंद्र बताया।