बहराइच : सरयू नदी में समाए 10 मकान, कटान अवरोधक भी बहा; दर्जनभर घरों पर मंडराया खतरा
बहराइच के शिवपुर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से 10 मकान नदी में समा गए, जबकि एक दर्जन से अधिक घर कटान के मुहाने पर हैं। प्रशासन ने प्रभावितों को तिरप ...और पढ़ें

HighLights
सरयू नदी में 10 मकान समाहित, दर्जनभर खतरे में।
कटान अवरोधक भी तेज धारा में बह गया।
प्रशासन ने पीड़ितों को तिरपाल वितरित किया।
संवाद सूत्र, शिवपुर (बहराइच)। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से बढ़ रहे सरयू नदी के जलस्तर में 10 मकान समाहित हो गए। अभी भी 12 से अधिक मकान कटान के मुहाने पर है। बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए कटान अवरोधक भी तेज धारा में बह गया। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को तिरपाल वितरित किया गया है।
शिवपुर ब्लाक के तटीय इलाके में सरयू नदी का घटता बढ़ता जलस्तर मुसीबत बन गया है। लोगों के आशियाने एवं उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो गए है। क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार ने बताया कि पाठक पुरवा गांव निवासी संकटा, इतवारी, सुरेश, मुखलाल, लोटन और रामचंदर तथा बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन, टेपरा गांव निवासी कांती देवी, सुरेंद्र, विनोद, मोदे आदि का मकान सरयू नदी के कटान में समा गए हैं।
पुतान, जीतन, लक्ष्मन, हुकुम, चुन्ना, शत्रोहन सहित करीब एक दर्जन मकान कटान के मुहाने पर है। कटान की जानकारी होते ही मौके पर नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर, क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार, राज कुमार वर्मा पहुंचे। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया तथा कटान प्रभावित लोगों को तिरपाल वितरित किया।
बेलामकन गांव के पास सरयू नदी की कटान से गांव को सुरक्षित करने के लिए पूर्व में बनाए गए कटान अवरोधक भी कटकर बह गया। जिससे ग्रामीण और भयभीत है। तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि सर्वे करवाया गया है। जो भी सहायता संभव है। वह मुहैया कराया जाएगा। फिलहाल कटान पीड़ितों को तिपाल वितरित किया गया है।