विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल जा रहे 3 श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, 3 माह पहले वीजा हो गया था एक्सपायर

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM (IST)

तीन श्रीलंकाई नागरिक और तमिलनाडु की एक महिला नेपाल सीमा पर कतर्नियाघाट जंगल से पकड़े गए। इन श्रीलंकाई नागरिकों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. तीन श्रीलंकाई नागरिक और एक महिला नेपाल सीमा पर पकड़े गए।

  2. श्रीलंकाई नागरिकों का वीजा तीन माह पहले ही समाप्त हो चुका था।

  3. सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

जागरण संवाददाता, बहराइच। वीजा की अवधि समाप्त होने के तीन माह बाद भी भारत में रह रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर पकड़ लिया। चारों कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि श्रीलंकाई नागरिक वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में क्यों रुके थे और चोरी-छिपे नेपाल जाने का क्या उद्देश्य था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसबी जवानों ने चारों को पकड़कर मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

पासपोर्ट के आधार पर श्रीलंका के जाफना निवासी अजीत कुमार, कौशल्या और प्रभाप तथा तमिलनाडु निवासी महिला धर्म सुधाकर की पहचान हुई है। जांच में सामने आया कि तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के वीजा की अवधि तीन माह पहले समाप्त हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी

भाषा की समस्या के कारण पूछताछ में परेशानी आ रही है। इसके लिए अनुवादक बुलाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आइबी, रा समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मुर्तिहा पहुंचकर चारों से पूछताछ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।