शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो मोबाइल फोन लापता हैं, जिनमें तस्करी और हनीट्रैप के कई राज छिपे होने की आशंका है।
-1792696339292_m.webp)
HighLights
श्रद्धा दुबे के दो लापता मोबाइल फोन अहम सबूत।
तस्करी और हनीट्रैप के कई राज खुलने की आशंका।
फरारी के दौरान बुर्का पहनकर पहचान छिपाई श्रद्धा ने।
जागरण संवादादाता, लखनऊ। कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के दो मोबाइल फोन गायब हैं। पुलिस के लिए इन मोबाइल फोन की बरामदगी अहम है, क्योंकि इनमें तस्करी से लेकर हनीट्रैप तक के कई राज छिपे होने की आशंका है। नौ अक्टूबर के बाद श्रद्धा ने अपने नंबरों से किसी से संपर्क नहीं किया। साथ ही पुलिस ने श्रद्धा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी करवाया था, ताकि विदेश न जा सके।
साथ ही पुलिस अब उसके संपर्कों, फरारी के दौरान मदद करने वालों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद उसके विदेश भागने की गुंजाइश सीमित हो गई थी। ऐसे में उसने नेपाल से भारत लौटने के बाद अपनी पहचान छिपाकर सफर किया।
श्रद्धा के मुताबिक, नेपाल में मिले एक व्यक्ति ने उसे सलाह दी थी कि सूटकेस लेकर चलने पर लोग उसे वीआइपी समझेंगे और औपचारिकताएं बढ़ सकती हैं। इसके बाद उसने स्थानीय स्तर पर एक झोला खरीदा और छिपने के लिए बुर्का लिया।
ठहरने से कर दिया था मना
बुर्का पहनकर वह अलग-अलग जगहों पर जाती रही, जिससे लोग उसे पहचान नहीं पा रहे थे। साथ ही वह मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रूकती थी ताकि कोई ध्यान दे। श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि कानपुर पहुंचने के बाद उसने वहां रुकने की योजना बनाई थी, लेकिन होटल में बिना पहचान पत्र के ठहरने से मना कर दिया गया।
इसके बाद उसने एक ढाबे पर खाना खाया। ढाबा संचालक ने उसके लिए टैक्सी बुक कराई, जिसके बाद वह सतना होते हुए नागपुर पहुंच गई। इस दौरान वह चालक के हाटस्पाट के जरिए अपने मददगारों के संपर्क में थी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किसने और किस स्तर पर मदद पहुंचाई।
यही नहीं, पुलिस के सामने अब दो मोबाइल फोन की बरामदगी, फरारी के दौरान मददगारों की पहचान और श्रद्धा के तस्करी नेटवर्क से जुड़े संपर्कों का पता लगाना अहम चुनौती है। मोबाइल फोन मिलने के बाद ही डिजिटल साक्ष्यों के जरिए कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।
फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो वकील से संपर्क की कोशिश
नागपुर में गिरफ्तारी के दौरान भी घटनाक्रम की कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस टीम के पहुंचने पर फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसी दौरान श्रद्धा वकील से बात कराने की कोशिश करने लगी थी। पुलिस अब फरारी के दौरान उसके ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
सात लोगों के बयान दर्ज
डीसीपी मध्य अर्पित विजय वर्गीय के मुताबिक, विवेचक अब तक घटना से जुड़े सात लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं। इनमें श्रद्धा के घर में काम करने वाली नौकरानी, पड़ोसी और शिवा को गाड़ी में बैठाने वाला सरदार समेत अन्य लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की हाउस टैक्स फाइल गायब, शादाब खान के नाम पर दर्ज है प्रॉपर्टी
नौकरानी ने बयान में बताया कि नौ अक्टूबर की शाम वह घर में काम कर रही थी। उस समय सभी लोग अंदर थे। इसी दौरान शिवा और श्रद्धा के बीच विवाद हुआ और शिवा नीचे गिर गए। हालांकि, नौकरानी ने कहा कि कमरे के भीतर इसके बाद क्या हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।