Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौत का सबब बन चुकी थी मादा तेंदुआ, पिंजरे में कैद हुई तो भेजा गया चिड़ियाघर

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:43 PM (IST)

    बहराइच के मोतीपुर रेंज में पिंजरे में पकड़ी गई एक मादा तेंदुआ को उसके आक्रामक व्यवहार के कारण गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है। यह तेंदुआ टांड़पुरवा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बहराइच। मोतीपुर रेंज में बुधवार को पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ का कार्य व्यवहार काफी आक्रामक हो गई थी, जिसके चलते प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के निर्देश पर उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है। वहीं, गांव में दूसरे स्थान पर लगे पिंजरे की वन विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है।

    मोतीपुर रेंज के टांड़पुरवा गांव में सात अप्रैल को तेंदुए के हमले राजा बाबा घायल हो गए थे। इस पर वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में बकरी के शिकार में बुधवार रात को पांच वर्षीय मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई।

    डीएफओ अपूर्व दीक्षित के निर्देश पर तेंदुआ को रेजं कार्यालय लाया गया। पशु चिकित्सक दीपक की टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ स्वस्थ्य मिला।

    वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि रेंज कार्यालय में तेंदुए को रखकर उसके कार्य व्यवहार में बदलाव देखा गया। तेंदुआ का व्यवहार काफी आक्रामक मिला। ऐसे में अगर इसे जंगल में छो़ड़ा जाता तो वह पुन: गांव की ओर रुख कर आम लोगों पर हमला करता। इसकी जानकारी डीएफओ के द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई।

    प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव ने कार्य व्यवहार में आक्रामता होने के चलते तेंदुए को चिड़ियाघर भेजने के निर्देश दिए। जिस पर तेंदुआ को वन क्षेत्राधिकारी और पशु चिकित्सक की देखरेख में गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।

     

    खबरें और भी