अब AI बताएगा कारोबार का रास्ता, बहराइच में निवेशकों को मिलेगा डिजिटल सहारा
उत्तर प्रदेश में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निवेश सुविधा पोर्टल को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस किया गया है। इससे उद्यमी घर बैठ ...और पढ़ें
-1785151013898_m.webp)
अब एआई बताएगा कारोबार का रास्ता।
HighLights
निवेश सुविधा पोर्टल अब एआई से लैस।
उद्योग स्थापना प्रक्रिया अब सरल और तेज।
उद्यमियों को घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी।
जागरण संवाददाता, बहराइच। प्रदेश में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निवेश सुविधा पोर्टल को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस कर दिया गया है। नई व्यवस्था के लागू होने से उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को अब विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम होगी।
वह घर बैठे एक ही पोर्टल पर अपनी पसंद के उद्योग से जुड़ी आवश्यक जानकारी, अनुमतियां, लाइसेंस, सरकारी योजनाएं और निवेश संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
पोर्टल को एआई आधारित सुविधाओं से अपडेट करने का उद्देश्य उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। यह प्रणाली नए निवेशकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पहले से संचालित उद्योगों के विस्तार में भी मदद करेगी।
इस पहल से जिले में निवेश का माहौल बेहतर होगा, नए उद्योग स्थापित होने की गति बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्योग विभाग ने इच्छुक उद्यमियों से पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग कर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
पुराने उद्योगों का विस्तार करने में होगा सहायक
निवेश सुविधा पोर्टल का लाभ सिर्फ नए उद्योग लगाने वालों तक सीमित नहीं है, यह पहले से चल रहे कारोबार के विस्तार में भी बेहद सहायक होगा। अगर कोई व्यापारी उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहना है, नई मशीनरी लगाना चाहता है, कोई नई इकाई शुरू करना चाहता है या अपने कारोबार को दूसरे क्षेत्रों में फैलाना चाहता है तो उसे विस्तार से जुड़ी प्रक्रियाओं और अनुमतियों की जानकारी भी इसी पोर्टल से मिल सकेगी।
खबरें और भी
इस पोर्टल को एआई आधारित सुविधाओं से अपडेट करने का मुख्य उद्दूेश्य उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल, तज और पारदर्शी बनाना है। अब किसी को उद्योग शुरू करने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। -केशव राम वर्मा, उपायुक्त उद्योग।
यह भी पढ़ें- बहराइच मेडिकल कॉलेज में 3.75 करोड़ की लागत से नर्सिंग हॉस्टल बनकर तैयार, छात्राओं को मिलेगा लाभ