Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 13 करोड़ की लागत से बन रहा प्रशिक्षण केंद्र, 100 स्टूडेंट को एक साथ मिलेगी ट्रेनिंग

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 05:03 PM (IST)

    बहराइच में 13 करोड़ की लागत से बन रहा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। यह केंद्र जिले के साथ अन्य जनपदों के छात्रों को भी एए ...और पढ़ें

    13 करोड़ की लागत से बन रहा प्रशिक्षण केंद्र।

    13 करोड़ की लागत से बन रहा प्रशिक्षण केंद्र।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बहराइच। शहर के चांदपुरा मुहल्ला में 13 करोड़ की लागत से एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण तीन माह में पूरा होने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग जता रहे है। प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण पूरा होने पर जिले के डिग्री धारकों को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

    जिले में अभी तक सरकारी एएनएम प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। जिसके चलते मेडिकल छात्र व छात्राएं अधिक खर्च पर निजी केंद्रों में प्रशिक्षण लेने को विवश थीं। इसको देखते हुए चांदपुरा मुहल्ले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी गई है।

    100 छात्रों को एक साथ मिलेगी ट्रेनिंग

    उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर 100 छात्र एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। तीन मंजिला प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है।

    रंग रोगन के बाद यहां पर प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। जिससे प्रशिक्षण केंद्र में दो साल का डिप्लोमा कोर्स कर पंजीकृत स्वास्थ्य कार्यकर्ता बन सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृत्व, बाल स्वास्थ्य देखभाल और प्राथमिक चिकित्सा के क्षेत्र में अभ्यर्थी सरकारी या निजी नौकरी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्वास्थ्य सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा होने से जिले के साथ दूसरे जनपद के भी मेडिकल छात्र यहां एएनएम कोर्स का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके बाद वह सरकारी व निजी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

    निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। उम्मीद है कि तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कराकर इसे प्रयोग में लाया जा सके। -डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी।

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में अब 24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनकर तैयार

    यह भी पढ़ें- PM स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा 10 हजार का क्रेडिट कार्ड, इन लोगों को मिलेगा लाभ