बहराइच में CMO के निरीक्षण में बंद मिला PHC, डॉक्टर समेत चार का वेतन रोका; सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा जवाब
बहराइच में मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने नानपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। इस पर सीएमओ ने चिकित्सक समेत चार कर्मचा ...और पढ़ें
-1785577532653_m.webp)
HighLights
सीएमओ को नानपारा पीएचसी निरीक्षण में बंद मिला।
चिकित्सक समेत चार कर्मचारियों का वेतन रोका गया।
अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है।
जागरण संवाददाता, बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार सुबह निरीक्षण किया तो उन्हें अस्पताल बंद मिला। सीएमओ के सामने ही अस्पताल का ताला खुला। इससे नाराज मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सक समेत चार कर्मचारियों का वेतन राेकते हुए नोटिस जारी किया है।
अर्बन पीएचसी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) नानपारा के चिकित्सक डा. राजितराम आए दिन गायब रहते हैं। जिससे अस्पताल का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी होने पर सुबह 9:30 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार शर्मा निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उन्हें अस्पताल में ताला लगा मिला।
चौकीदार राम अवतार सीएमओ के सामने ही ताला खोलने के लिए पहुंचा। इससे मुख्य चिकित्साधिकारी नाराज हो गए। उन्होंने नाराज जताते हुए चिकित्सक, स्टाफ नर्स आरती, सत्यम अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी का वेतन रोक दिया। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब मांगा है।
सीएमओ ने बताया कि चिकत्सक द्वारा ओपीडी के दौरान ही निजी अस्पताल में सेवाएं दी जाती हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बाहरी कर्मचारियों बैठने न दें, अब दोबारा इसकी शिकायत मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।