विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में नेपियर घास से लहलहाएंगे खेत, मवेशियों को सालभर मिलेगा हरा चारा; किसानों को भी दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Updated: Sun, 30 Aug 2026 06:52 AM (IST)

बहराइच में पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नेपियर घास की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बहराइच में पशुओं के लिए नेपियर घास की खेती को प्रोत्साहन।

  2. चयनित किसानों को ₹4000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

  3. मवेशियों को सालभर हरा चारा उपलब्ध कराने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, बहराइच। पशुओं को वर्ष भर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए जिले में नेपियर घास की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश चारा विकास नीति के तहत इसके लिए प्रगतिशील किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को पशुपालन विभाग की ओर से नेपियर घास की जड़ें उपलब्ध कराई जाएंगी। किसान अपने खेतों में इनकी रोपाई करेंगे।

नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को आर्थिक प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। रोपाई से पहले और रोपाई के बाद किसानों को दो-दो हजार रुपये की दर से कुल चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विभाग की ओर से किसानों को घास की रोपाई और देखभाल की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बारिश के मौसम को नेपियर घास की रोपाई के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान खेतों में पर्याप्त नमी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें आसानी से विकसित होती हैं और घास की बढ़वार बेहतर होती है।

विभाग का उद्देश्य किसानों को पशुओं के लिए वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता कराने के साथ चारे की लागत को कम करना भी है। नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली बारहमासी घास है। एक बार इसकी रोपाई करने के बाद लंबे समय तक हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है।

नेपियर घास की खेती से मवेशियों को पूरे साल हरा चारा मिल सकेेगा। इसकी खेती के लिए किसानों को चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।- डॉ.राजेश उपाध्याय, सीवीओ।

यह भी पढ़ें- बहराइच के गिरिजापुरी बैराज पर पहुंचे घड़ियाल को देख दहशत में लोग, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू