बहराइच के गिरिजापुरी बैराज पर पहुंचे घड़ियाल को देख दहशत में लोग, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर एक घड़ियाल और उदबिलाव देखे गए, जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। वन विभाग ...और पढ़ें
HighLights
चौधरी चरण सिंह बैराज पर दिखा विशालकाय घड़ियाल।
उसी स्थान पर उदबिलाव भी घूमता हुआ पाया गया।
वन कर्मियों ने दोनों वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर सुबह घड़ियाल पहुंच गया। वह बैराज पर ही चहलकदमी करने लगा। कुछ ही देर में उदबिलाव पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने दोनों वन्यजीवों का रेस्क्यू कर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया।
कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट में स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर गुरुवार सुबह विशालकाय घड़ियाल चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। उससे कुछ ही दूरी पर एक उदबिलाव भी घूमता हुआ नजर आया। सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडे और वन रक्षक कौशल किशोर मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बरेली के भिटौरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो अटेंडेंट की मौत, देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
टीम ने दोनों वन्य जीवों का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। घड़ियाल को पानी व उदबिलाव को जंगल में छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि इस समय गेरुआ नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है और जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिससे जीव बाहर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों सतर्क रहने की बात कही है।
