विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली के भिटौरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो अटेंडेंट की मौत, देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

Updated: Thu, 27 Aug 2026 02:21 PM (IST)

बरेली में दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। भिटौरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भिटौरा फाटक पर दो ट्रेन अटेंडेंट की मौत।

  2. दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा।

  3. एक यात्री की ट्रेन गेट पर चोट से मौत।

जागरण संवाददाता, बरेली। भिटौरा फाटक के पास देर रात दर्दनाक हादसे में ट्रेन के दो अटेंडेंट की मौत हो गई। दोनों फाटक पर ट्रेन के रुकने के बाद नीचे खड़े थे, तभी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं एक अन्य हादसे में ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री की सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

आनंद विहार से लोका बाजार जा रही ट्रेन संख्या 04014 भिटौरा फाटक पर रुकी थी। इसी दौरान ट्रेन के दोनों अटेंडेंट नीचे उतरकर रेलवे पटरी के पास खड़े हो गए। इसी समय साइड से अमृतसर से टाटानगर जा रही नान स्टाप ट्रेन संख्या 18104 गुजर रही थी। दोनों अटेंडेंट ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की हो रही जांच

मृतकों की पहचान दीपक चौहान निवासी नवादा, थाना लवेदी, जिला इटावा और विमलेश कुमार त्रिवेदी उर्फ साजन निवासी ग्राम गुरबक्शगंज, रायबरेली के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के स्वजन को सूचना दी। बरेली जंक्शन जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरे हादसे में जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन 13258 जन साधारण एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री अचेत अवस्था मे पडा है। जब जीआरपी मौके पर पहुंची तो यात्री की पहचान रवि निवाशी इंद्रपुरी जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसे UP के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार सतर्क, जारी किया हेल्प लाइन नंबर

ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि यात्री दरवाजे पर खड़े होकर सफर कर रहा था, तभी किसी चीज से टकराकर घायल हो गया, उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।