नेपाल में फंसे UP के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार सतर्क, जारी किया हेल्प लाइन नंबर
उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल में बाढ़ में फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
नेपाल में बाढ़ से प्रभावित यूपी के नागरिक
प्रदेश सरकार ने मदद के लिए नंबर जारी किया
फंसे लोग 1070 पर संपर्क कर सहायता पाएं
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ के कारण वहां फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए फोन नंबर जारी किया है।
राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि यदि कोई उत्तर प्रदेश का नागरिक वहां फंसा हुआ है या उसे किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो वह या उसके स्वजन तत्काल 1070 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
