बहराइच में अब मखाने की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, पहले चरण में 50 लोगों को मिलेगी ट्रेनिंग
बहराइच में उद्यान विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए मखाना खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बहराइच में मखाना खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीक और विपणन की जानकारी।
50 से अधिक किसानों ने प्रशिक्षण में लिया भाग।
जागरण संवाददाता, बहराइच। उद्यान विभाग को मखाना विकास योजना के अन्तर्गत सामान्य एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को मखाना की वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कृषि विज्ञान केंद्र के डा. शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) एवं डा. नंदन सिंह, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक, गुणवत्तायुक्त पौध एवं बीज प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्व प्रबन्धन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई, प्रसंस्करण तथा विपणन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इन पहलुओं पर की गई चर्चा
उन्होनें किसानों को आधुनिक तकनीकों के प्रयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा बाजार की मांग के अनुरूप खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी व पंकज वर्मा, योजना प्रभारी द्वारा भी कृषकों के साथ मखाना के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, विपणन व अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि मखाना की खेती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभ के लिए उद्यान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसान शामिल हुए।