बहराइच में अनियमितता मिलने पर खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस जारी
बहराइच में निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। दो अन्य दुकानों को खामियां मिलने पर ...और पढ़ें

अनियमितता मिलने पर खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित।
HighLights
बहराइच में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित।
निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने का आरोप।
दो अन्य दुकानों को नोटिस जारी, नमूने जांच को भेजे।
जागरण संवाददाता, बहराइच। निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेकर खाद बेचने पर खाद की दुकान का लाइसेंस कृषि विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है। दो दुकान पर खामियां मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
मटेरा में खाद की दुकानों पर संचालकों की ओर से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने की शिकायत जिला कृषि अधिकारी डा. सूबेदार यादव से किसानों ने की थी।
उनके निर्देश पर गुरुवार को उप जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आलम बीज भंडार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद किसानों ने अधिक मूल्य पर खाद बिक्री करने की शिकायत की। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। टीम के पहुंचने पर आदर्श कृषि सेवा केंद्र का संचालक दुकान बंद कर भाग गया।
इस पर आदर्श कृषि सेवा केंद्र व उर्वरक बिक्री अभिलेख अपूर्ण होने पर विनोद कुमार खाद भंडार मसूद नगर बस्थनवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा दो दुकानों से खाद के दो नमूने जांच के लिए भेजा गया है।