बहराइच: जलाभिषेक कर बाइक से लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; पिता की हालत गंभीर
बहराइच में जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप ...और पढ़ें

हादसे में मां-बेटी की मौत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बहराइच। कोतवाली इलाके के टोल प्लाजा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटी की मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था, जिससे पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
कोतवाली नानपारा के चौक बाजार निवासी भोला सरकार (45 वर्ष) अपनी पत्नी सुमित्रा (40 वर्ष) और बेटी गहना (17 वर्ष) के साथ भीड़ से बचने के लिए रविवार रात में ही एक बाइक पर सवार होकर मटेरा स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर गए थे।
वहां पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के बाद, वे सोमवार भोर अपने घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा के आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गहना और पिता भोला गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान किशोरी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सोमवार को जलाभिषेक को लेकर हाईवे पर कावरियों की भीड़ होने के बावजूद पुलिस हाईवे पर अलर्ट नहीं थी। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश के लिए सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।