Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में दो स्थानों पर पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:19 PM (IST)

    बहराइच में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई, जिसमें 50-50 हजार के इनामी दो अपराधी फिरोज और मुल्कराज पैर में गोली लगने से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बहराइच में पुलिस की बदमाशों से दो स्थानों पर मुठभेड़।

    2. 50-50 हजार के इनामी दो अपराधी पैर में गोली लगने से घायल।

    3. घायल अपराधी फिरोज और मुल्कराज बौंडी के हिस्ट्रीशीटर हैं।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में शनिवार की देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, रामगांव व कैसरगंज पुलिस की शातिर अपराधियों के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हो गई।

    50-50 हजार रुपये के इनामिया दोनों अपराधियों के पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अपराधियों का जिले के अलावा अन्य जिलों में लंबा आपराधिक इतिहास है।

    जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए एसपी ने पुलिस टीमों का गठन करते हुए राजफाश करने का निर्देश दिया था। शनिवार की देर रात क्राइम ब्रांच की स्वाट व थाना रामगांव पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीते 25 जून को बौंडी इलाके में पुलिस के साथ अपराधियों से हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी असलम पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था और उसके जो दो साथी मौके से फरार हो गए थे, वे दोनों अपराधी मोटर साइकिल से भकला गोपालपुर की ओर से आ रहे हैं, उनके पास चोरी का माल और नजायज शस्त्र भी है।

    सूचना पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना रामगांव पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान अकिलापुर चौराहे से भकला गोपालपुर रोड पर पहुंचे तो दो संदिग्ध व्यक्ति एक बाइक पर सवार थे, उन्हे जब रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर से एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से वह मौके पर गिर गया, जबकि उसका एक अन्य साथी मोटर साइकिल से फरार हो गया।

    घायल अभियुक्त से पूंछताछ करने पर उसने अपना नाम फिरोज निवासी ग्राम मुड़कटी थाना बौंडी बताते हुए अपने फरार साथी का नाम मुल्कराज बताया। अभियुक्त फिरोज की तलाशी से 2040 नगद, दो झाला, दो मोबाइल, 01 देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    कैसरगंज के रुकनापुर तिराहे से करसर बिटौरा पर कैसरगंज और स्वाट टीम के द्वारा कांबिंग के दौरान की जा रही चेकिंग में एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमले की नियति से फायर कर दिया।

    खबरें और भी

    आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगने से अपराधी वहीं गिर गया । पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम मुल्क राज निवासी रायपुर भैसवा थाना बौंडी बताया। घायल अपराधी के पास से 10 बिछुआ, 2400 रुपये नगद, एक देशी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

    घायल अभियुक्त मुल्कराज शातिर चोर और थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर हैं व 50 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त हैं। घायल अभियुक्त मुल्कराज को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवस्तव ने मौके पर पहुंचकर दोनों घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।