Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में मुठभेड़: बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक के पैर में लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:12 PM (IST)

    बहराइच में नानपारा पुलिस और एसओजी टीम की बिजली तार चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और पांच गिरफ्तार किए गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली।

    2. पांच आरोपी गिरफ्तार, इको कार व 10 बंडल तार बरामद।

    3. गिरोह बनाकर बिजली के तार चोरी करते थे बदमाश।

    जागरण संवाददाता, बहराइच। बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के साथ नानपारा पुलिस व एसओजी टीम की शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पाच लोगों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के पास से इको कार, भारी मात्रा में चोरी 10 बंडल बिजली का तार, तमंचा, कारतूस व अन्य सामान भी बरामद किया गया। पकड़े गये बदमाश सीतापुर व बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं। एसपी ने एएसपी ग्रामीण व सीओ नानपारा के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।

    एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली इलाके के हांडा बसहरी स्थित सरयू नहर के पास शनिवार भोर बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के मौजूद होने की जानकारी मिली थी।

    इस पर एसओजी प्रभारी राकेश सिंह व कोतवाल राजनाथ सिंह को टीम गठित कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिये गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    अपना बचाव करते हुए जवानों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाराबंकी जिले के माती के सिदबही निवासी कदीर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपित पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है।

    पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सीतापुर के रेउसा खारोह निवासी कुलदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार, हरेन्द्र गुप्ता व उदयराज चौहान को भी गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

    एसपी ने बताया कि मौके से एक इको गाड़ी तमंचा, कारतूस, 10 बंडल तार, मोबाइल, सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया गया है।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर बिजली का तार चोरी करने का काम करते हैं। आरोपितों के खिलाफ मु0अ0सं0 286/2026 धारा 190, 189(2), 303(2), 326, 324(5) बीएनएस, धारा 136, 139, 140 विद्युत अधिनियम, धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा है।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- पुलिस और बीएसएफ जवानों की मुठभेड़ के बाद 2 नक्सली गिरफ्तार, मलकानगिरी और कोरापुट में थे सक्रिय

    यह भी पढ़ें- UP में आटो में 'उल्टी गैंग'! कानपुर में चंदौली का शातिर गैंग Encounter के बाद पकड़ा, पलक झपकते सवारी का पर्स, जेवर गायब