UP में आटो में 'उल्टी गैंग'! कानपुर में चंदौली का शातिर गैंग Encounter के बाद पकड़ा, पलक झपकते सवारी का पर्स, जेवर गायब
कानपुर पुलिस ने 'उल्टी' गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। एक आरोपी अभिषेक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। यह गैंग ...और पढ़ें

बर्रा में पकड़े गए आरोपित माला, नंदनी, रिंकू और प्रिंस चौधरी। पुलिस
HighLights
''उल्टी'' गैंग की तीन महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार, एक के बाएं पैर में लगी गोली
आटो में सवारियों का उल्टी करके ध्यान भटकाने के बाद पार कर दे थे बैग, पर्स और जेवर
23 मार्च को बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदर नगर में महिला का मंगलसूत्र उड़ाकर हो गए थे फरार
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी में इन दिनों 'उल्टी' गैंग के एक बड़ा नेटवर्क एक्टिव है। लखनऊ के बाद कानपुर में इस गैंग का भंडाफोड़ किया है। बर्रा पुलिस ने चंदौली के 'उल्टी गैंग की तीन महिलाएं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फत्तेपुर मोड़ के पास से पकड़ा, जबकि अन्य को दामोदर नगर पेट्रोल लाइन से दबोचा गया।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान चंदौली की माला, नंदनी, रिंकू और प्रिंस चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपित छावनी के बनिया बाजार निवासी अभिषेक बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभिषेक खुद की आटो लेकर आरोपितों के साथ वारदात को अंजाम देता था। आरोपित उल्टी करके सवारियों को ध्यान भटकाने के बाद बैग, पर्स और जेवरात पार कर देते थे, जिसके लिए वह छोटे बच्चों का भी सहारा लेते थे।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चाैधरी ने बताया कि 23 मार्च को गैंग ने दामोदर नगर निवासी आदर्श पांडे की पत्नी खूशबू के साथ घटना को अंजाम दिया था। आरोपित ने उल्टी का बहाना करके खूशबू के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया था। शक होने पर खुशबू ने आटो से कूदकर अपनी जान बचाई थी, जिसकी जानकारी के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में थी।
शनिवार रात आराेपितों के दामोदर नगर पेट्रोल लाइन के पास वारदात के इरादे से खड़े होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। इसमें माला, नंदनी, रिंकू और प्रिंस चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अभिषेक आटो लेकर फरार हो गया।
खबरें और भी
उसकी तलाश में लगी टीमें फत्तेपुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी सामने से आ रहे आटो को रोकने का प्रयास किया। इस पर अभिषेक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जो बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इस पर पुलिस ने जवाब में फायरिंग की आरोपित बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पकड़ा गया शहर में किराए पर रहकर वारदात को अंजाम देता है। सभी आरोपितों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Kanpur Double Murder: कातिल पिता की दरिंदगी, जुड़वा बेटियों को तड़पा कर मार डाला, रूह कंपा देगी पूरी कहानी