Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Twins Murder Case: "पहले रिद्धि, फिर सिद्धि..." जुड़वा बेटियों के कातिल पिता ने बताई हत्या की ऐसी वजह, पुलिस भी हैरान

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:29 PM (IST)

    कानपुर में जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या के आरोपी पिता शशिरंजन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने दोनों बेटियों को दो घंटे ...और पढ़ें

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में हुई हत्या में मृतक जुड़वा बेटी रिद्धी व सिद्धी की फाइल फोटो। स्वजन

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में हुई हत्या में मृतक जुड़वा बेटी रिद्धी व सिद्धी की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. दो बेटियों की हत्या करने वाले बेरहम पिता ने जुर्म कबूला

    2. भारी शरीर की होने के चलते पहले बेटी रिद्धि और फिर सिद्धि को मारा

    3. हिम्मत न जुटा पाने पर अपार्टमेंट से निकलकर दी पुलिस को सूचना

    4. पौने दो घंटे के अंतराल में दोनों की हत्या, खुद भी करना चाहता था आत्महत्या

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के किदवईनगर हत्याकांड में आरोपित पिता शशिरंजन ने पुलिस के सामने दिल दहला देने वाला कबूलनामा किया है। दो बेटियों की हत्या करने वाले बेरहम पिता की करतूत सुनकर लोगों का कलेजा दहल गया। हर जुबान पर इस घटना की चर्चा की है। उधर, आरोपित पिता शशिरंजन ने पुलिस के सामने अपना जुर्म तो कबूल लिया, लेकिन इसके पीछे उसने जो कारण बताए, वह किसी के गले नहीं उतर रहा है।

    आरोपित ने बताया कि उसने दोनों बेटियों की पौने दो घंटे के अंतराल में हत्या की। रिद्धि शरीर से भारी थी, इसलिए सोते वक्त रात करीब 1:50 बजे उसका गला दबा दिया। इसके बाद बेड से उसे उतारकर जमीन पर बिछे चादर पर लिटाया और फिर गले पर चापड़ रखकर हथौड़ा मारा। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह बेड पर जाकर लेट गया। करीब पौने दो घंटे बाद रात 3:35 बजे सिद्धि की भी उसी तरह से हत्या कर दी।

    Kanpur Double Murder

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में हुई जुड़वा बेटियों की हत्या का आरोपित पिता शशि रंजन मिश्रा। पुलिस

    बेटियों से बहुत प्यार करता था

    उसने बताया कि कारोबार बहुत अच्छा नहीं चल रहा था। मैं दोनों बेटियों से बहुत प्यार करता था। मुझे उनकी हमेशा चिंता सताती थी। सोचता था कि मेरे बाद उनका कौन ख्याल रखेगा? दोनों को खत्म करने के बाद मैंने खुद भी आत्महत्या करने की सोची थी, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस पर अपार्टमेंट से बाहर निकलकर सड़क पर आया और फिर यूपी 112 पर सूचना दी थी।

    Kanpur Twin Murder

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में हुई जुड़वा बेटियों की हत्या के शोकाकुल मां रेशमा।  जागरण

    झगड़ालू स्वभाव के कारण मदद को आगे नहीं आए लोग

    आरोपित शशिरंजन के झगड़ालू स्वभाव के कारण दोनों बेटियों की मौत के बाद भी उसकी पत्नी रेशमा की मदद को कोई आगे नहीं आया। पुलिस ने रेशमा से तहरीर लिखने को कहा तो उसने बताया कि वह हिंदी लिखना ज्यादा नहीं जानती। इस पर पुलिस वालों ने पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोगों से मदद के लिए कहा तो सभी ने इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने ही बोलकर रेशमा से तहरीर लिखवाई।

    खबरें और भी

    पड़ोसियों ने बयां की परिवार की सच्चाई

    वहीं, पड़ोसी दबी जुबान से बोले- आरोपित आए दिन शराब पीने के बाद गालीगलौज करता था। विरोध करने पर झगड़ा करने लगता था। बीते साल फ्लैट में रहने वाले एक परिवार से शशिरंजन का विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। सच्चाई पता चलने के बाद पुलिस ने भी पीड़ित परिवार की तरफ से शशिरंजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

    पांच दिन पहले खरीदा था चापड़

    पुलिस हिरासत में आरोपित ने बताया कि वह कई दिनों से बेटियों की हत्या कर खुद को खत्म करने की योजना बना रहा था। इसके लिए पांच दिन पहले उसने मूलगंज से 500 रुपये में चापड़ खरीदा था। इसके बाद चापड़ को कमरे में रखी अपनी अलमारी में छिपा दिया था। कई बार बेटियों को मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार कुछ ऐसा हुआ कि वह बेटियों को मार नहीं सका।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Double Murder: कातिल पिता की दरिंदगी, जुड़वा बेटियों को तड़पा कर मार डाला, रूह कंपा देगी पूरी कहानी