Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Twin Murder:'पति से लगता था डर... पत्नी ने निगरानी के लिए लगवाए थे 6 कैमरे, कातिल पति ने वारदात से पहले ऐसे दिया चकमा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:55 PM (IST)

    कानपुर के किदवईनगर में जुड़वा बेटियों की हत्या में पुलिस जांच में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पिता शशिरंजन ने वारदात से पहले घर के सभी छह सीस ...और पढ़ें

    आरोपी पिता शशिरंजन, बेटियां रिद्धि-सिद्धि की फाइल फोटो, मां रेशमा।

    आरोपी पिता शशिरंजन, बेटियां रिद्धि-सिद्धि की फाइल फोटो, मां रेशमा।

    HighLights

    1. पत्नी ने फ्लैट में लगवाए थे छह कैमरे, पति ने हत्या से पहले घुमा दिया था एंगल

    2. पत्नी बोली- पति से लगता था डर, निगरानी के लिए लगवाए थे कैमरे

    3. रात ढाई बजे आखिरी बार पत्नी ने पति व बेटी को बाथरूम जाते देखा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के किदवईनगर के जुड़वा बेटियों की हत्या में पुलिस जांच में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपित शशिरंजन ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में लगे सभी छह सीसीटीवी कैमरों का एंगल बदल दिया था। आरोपित की पत्नी रेशमा ने बताया कि पति के व्यवहार से डरकर उसने निगरानी के लिए ये कैमरे लगवाए थे।

    आरोपित शशिरंजन की पत्नी रेशमा ने बताया कि उसे पति की हरकतों के चलते बहुत डर लगता था। इसके चलते उसने पति व बच्चों की निगरानी के लिए फ्लैट में कुल छह कैमरे लगवाए थे। इंट्री प्वाइंट के पास बाहर की ओर दो जबकि हाल, रसोईघर और कमरे में कुल चार कैमरे लगे थे।

    Kanpur Twin Murder

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में लगे सीसी कैमरे। जागरण

    रेशमा ने अपने कमरे में कैमरा नहीं लगवाया था। जिस कमरे में आरोपित ने दोनों बेटियों की हत्या की, उसमें भी कैमरा लगा हुआ था। सीसी कैमरे की फुटेज को लेकर पुलिस से जानकारी की गई तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपित पिता ने कैमरों का एंगल बदलकर ऊपर कर दिया था।

    Kanpur Twin Murder

    किदवई नगर के ब्लाक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस दो के फ्लैट में लगे सीसी कैमरे। जागरण

    पति की हरकतों पर रखती थीं निगरानी

    रेशमा ने बताया कि छह फरवरी 2024 को सास गीता मिश्रा के निधन के बाद से पति शशिरंजन की हरकतें ठीक नहीं लग रही थीं। वह अक्सर कहता थे कि मेरी मम्मी मर गई। मैं भी मरना चाहता हूं और अपनी बेटियों को भी साथ ले जाऊंगा। इतना ही नहीं, वह रेशमा से बेटे को लेकर कहीं और चले जाने को कहता था। बोलता था कि वह बेटियों का पालन-पोषण अकेले कर लेंगे। इसके बाद से उसे पति की हरकतें ठीक नहीं लग रही थीं। ऐसे में पति के डर से उसने घर में कैमरे लगवाए और मोबाइल फोन पर इसका एक्सेस ले लिया। इसके जरिये वह पति की हरकतों की निगरानी करती थी।

    खबरें और भी

    रात ढाई बजे बेटी सिद्धि को देखा था पति के साथ

    शनिवार रात करीब 2:30 बजे आखिरी बार उसने पति के साथ बेटी सिद्धि को बाथरूम और फिर कमरे में जाते देखा था। इसके बाद वह बेटे के साथ गहरी नींद में सो गई थी। पुलिस के दरवाजा खटखटाने के बाद उसे पति की करतूत का पता चला। इतना कहते हुए वह फफककर रो पड़ी।

    Kanpur Twin Murder

    जुड़वा बेटियों की हत्या होने के बाद बेटे रुद्रव उर्फ गुन्नू के साथ जानकारी देती मां रेशमा। वीडियो ग्रैब

    घर से बेटियों के शव निकले तो पीछे दौड़ पड़ी मां

    पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कमरे से बाहर निकाला तो मां रेशमा भी उनके पीछे दौड़ पड़ी। शवों के साथ ही जाने की जिद करने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो रेशमा बोली- ये मेरी बेटियां हैं। दोनों को जन्म दिया है। ऐसे कैसे छोड़ दूं। आखिकार किसी तरह से महिला पुलिसकर्मी उसे समझाकर फ्लैट के अंदर ले गई और फिर पूछताछ शुरू की। वहीं, इस दौरान बेड पर सो रहा छोटा बेटा रुद्रव भी उठकर कमरे से बाहर आया और मां के पास आकर जमीन पर बैठ गया। घटना से अन्जान रुद्रव घर में मौजूद अपरिचित लोगों और पुलिसकर्मियों को टकटकी लगाकर निहारता रहा।

    किस बात पर थी अनबन? दोनों बोले- यह हमारा व्यक्तिगत मामला

    दोनों बेटियों की हत्या के बाद पड़ोसियों ने मदद से इन्कार किया तो पुलिस ने रेशमा से उसके मायके वालों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर मायके वालों को कुछ न बताने की गुहार लगाई। आखिरकार पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर अनबन होती थी, यह बात न तो रेशमा ने बताई और न ही आरोपित ने मुंह खोला। दोनों ने कहा कि यह हमारा व्यक्तिगत मामला है। आरोपित ने बताया कि पांच से पत्नी अलग कमरे में बेटे के साथ सोती थी और वह बेटियों को लेकर दूसरे कमरे में सोता था।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Double Murder: कातिल पिता की दरिंदगी, जुड़वा बेटियों को तड़पा कर मार डाला, रूह कंपा देगी पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें- Kanpur Twins Murder Case: "पहले रिद्धि, फिर सिद्धि..." जुड़वा बेटियों के कातिल पिता ने बताई हत्या की ऐसी वजह, पुलिस भी हैरान