बहराइच एसपी ने 30 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, तीन साल से जमे विवादित चौकी प्रभारी भी हटे
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच में 30 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें महिला थाने को नया प्रभारी मिला और चर्चा में रहे रुपईड ...और पढ़ें
-1785241179292_m.webp)
जागरण संवाददाता, बहराइच। एसपी ने 30 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें कुछ लाेगों को थाने व चौकी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि कई अन्य को लाइन से थाने पर तैनात किया गया है। वहीं, अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहने वाले चौकी प्रभारी की भी कुर्सी खतरे मे पड़ सकती है।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुमन सिंह को महिला थाने का प्रभार सौंपा है, जबकि वहां तैनात रहीं विनीता रावत को प्रकोष्ठ में तैनाती दी है। इसके अलावा उन्होंने रुपईडीहा में तीन साल से जमे एसआई जितेश कुमार सिंह को सीतापुरवा चौकी से हटाकर फखरपुर थाने में तैनात किया है।
जयपाल को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक खैरीघाट व सजनू यादव को कोतवाली देहात का अपराध निरीक्षक बनाया है। एसएसआई हरिद्वार तिवारी को खैरीघाट से रानीपुर, विकास कुमार वर्मा को कानूनगोपुरा चौकी से राजा बाजार नानपारा दीपक गिरि को पुलिस लाइन से कानूनगोपुरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कुशवाहा को घाघराघाट से फखरपुर के पटसिया चौकी, एसआई लक्ष्मण पांडे को वहां से अपराध शाखा, अरुण सिंह को लाइन से सीतापुरवा चौकी, दिलीप सिंह को कैसरगंज से घाघराघाट चौकी, सुरपति त्रिपाठी को गुरगुट्टी से सिविल लाइन, अमित कुमार सिंह को पुलिस लाइन से गुरगुट्टी, अजेश कुमार को सिविल लाइन से बलई गांव, अनिल यादव को वहां से फखरपुर, बिहारी सिंह यादव को रिसिया कस्बा चौकी से लाइन हाजिर, तनवीर अहमद को विशेश्वरगंज से नवाबगंज, सुधीर सिंह को गिरिजापुरी बैराज से रिसिया कस्बा चौकी, एसआई संदीप कुमार को रिट सेल से महसी चौकी, अष्टभुजा सिंह काे कैसरगंज से विशेश्वरगंज थाना, आरक्षी गणेश पांडेय को कोतवाली देहात से रुपईडीहा, अतुल पांडेय को कोतवाली नगर से रामगांव, मुख्य आरक्षी रामनिवास को दरगाह से रिसिया, नीरज यादव को रिसिया से जांच प्रकोष्ठ, पवन यादव को पुलिस लाइन से रिसिया, उदयवीर सिंह को लाइन से नानपारा व मुख्य आरक्षी जाबिर को बौंडी से नवाबगंज, आरक्षी नवीन तिवारी को पुलिस लाइन से बौंडी भेजा गया है।