Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच में अब नहीं लगेगा जाम, बाहरी बसों की रोडवेज में एंट्री होगी बंद; ट्रैफिक जाम से छुटकारे के लिए निगम ने तैयार किया प्लान

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 03:07 PM (IST)

    बहराइच में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए परिवहन निगम ने बाहरी बसों के रोडवेज परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब ये बसें किसान डिग्री कॉलेज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बहराइच। शहर में लगने वाली जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए परिवहन निगम ने बाहरी बसों का रोडवेज परिसर में प्रवेश बंद कर दिया है। बाहर से आने वाली बसें किसान डिग्री कालेज के पास सवारियों को उतारने व बैठाने तक के लिए रुकेंगी, उसके बाद अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगी। नियमों का सख्ती से पालन हो सके, इसके लिए एआरएम ने तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।

    शहर के नाजिरपुरा मुहल्ले में रोडवेज बस स्टेशन स्थित है। यहां से लखनऊ कैसरबाग, चारबाग, कानपुर, दिल्ली, उत्तराखंड, अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य रूटों पर 138 बसों का संचालन किया जाता है। अन्य जिलों से आने वाली बसों से संख्या और बढ़ जाती है, जिससे रोडवेज से लेकर तिकोनीबाग चौराहे तक जाम की स्थिति लगभग हर समय बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- सवा तीन लाख की आबादी पर एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं, स्टूडेंट्स को जाना पड़ता है मिश्रिख-सिधौली और मछरेहटा

    बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए डीएम अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण कर अन्य जिलों से आने वाली बसों को केडीसी के पास से ही अपने गंतव्य को रवाना करने का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद एआरएम ने बाहरी आने वाले बसों को किसान पीजी कालेज से ही उनके गंतव्य को रवाना कराने के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी है।

    डग्गामार वाहन से बढ़ रही जाम की स्थिति

    रोडवेजस बस स्टेशन के पास ही डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। कभी-कभी रोडवेज के सामने ही गाड़ी लगाकर डग्गामार वाहन के स्वामी सवारी बैठाते है, इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने से कतराते रहते है।

    खबरें और भी

    जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अन्य जिलों से आने वाली बसों को किसान पीजी कालेज से ही उनके गंतव्य को रवाना करा दिया जा रहा है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। -ज्ञानचंद्र, एआरएम बहराइच डिपो

    • रोडवेज बस स्टेशन से तिकोनीबाग चौराहे तक लगा रहता है जाम
    • लखनऊ व बलरामपुर से आने वाली बसें किसान पीजी कालेज के पास से ही मोड़ दी जाएंगी
    • बढ़ते जाम को देखते हुए निजात दिलाने के लिए लिया गया है फैसला
    • डिपो से बहराइच की 137 बसाें का ही होगा संचालन