सवा तीन लाख की आबादी पर एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं, स्टूडेंट्स को जाना पड़ता है मिश्रिख-सिधौली और मछरेहटा
गोंदलामऊ ब्लॉक की 3.25 लाख आबादी को एक भी राजकीय इंटर कॉलेज की सुविधा नहीं मिल रही है। छात्रों को पढ़ाई के लिए मिश्रिख, सिधौली या मछरेहटा जैसे दूरदराज ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, गोंदलामऊ (सीतापुर)। गोंदलामऊ ब्लाक की तीन लाख आबादी पर एक भी राजकीय इंटर कालेज की सुविधा नहीं है। केवल दो सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कालेज अलग-अलग स्थानों पर विपरीत दिशा में संचालित हैं। वह भी काफी दूरी पर हैं, जहां सीमित सीटें हैं।
ऐसे में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय कर मिश्रिख, सिधौली, मछरेहटा जाना पड़ता है। इसके अलावा उनके पास प्राइवेट कालेज में ही प्रवेश लेने का विकल्प रहता है। जो प्राइवेट कालेज में फीस देने में सक्षम नहीं होते वह लंबी दूरी तय कर पढ़ाई के लिए विवश होते हैं।
गोंदलामऊ ब्लाक में 89 ग्राम पंचायतें हैं। इनकी लगभग सवा तीन लाख आबादी है। क्षेत्र में एक भी राजकीय इंटर कालेज नहीं है। मिश्रिख-सिधौली मार्ग से लेकर गोमती नदी के किनारे तक गोंदलामऊ ब्लाक का इलाका है। अब तक क्षेत्र में एक भी राजकीय इंटर कालेज की स्थापना नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें- UP में शुरू हुई जनगणना-2027 की प्रक्रिया, अधिकारी हुए नॉमिनेट; एक अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल सेंसस का पहला चरण
जबकि यहां कम से कम पांच स्थानों पर ऐसे शिक्षण संस्थानों की जरूरत है। सहायक प्राप्त दो इंटर कालेज हैं। एक मिश्रिख मार्ग पर कोरौना में तो दूसरी सिधौली मार्ग पर लौली में है। दोनों विपरीत दिशा में हैं। गोंदलामऊ दोनों कालेज क्रमश: 22 व 14 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
खबरें और भी
ग्राम पंचायत तेरवा से देखा जाए तो कोरौना 32 व लौली 14 किलोमीटर की दूरी पर है। गोंदलामऊ से मिश्रिख की दूरी 35 किलोमीटर, सिधौली की दूरी 33 किलोमीटर, मछरेहटा की दूरी 28 किलोमीटर, नैमिषारण्य की दूरी 33 किलोमीटर है।प्राइवेट कालेज कई स्थानों पर हैं। लेकिन महंगी फीस होने के कारण सभी वहां प्रवेश लेने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में साइकिल व अन्य साधनों से छात्र-छात्राएं लंबी दूरी तय कर सिधौली, मछरेहटा, मिश्रिख व नैमिषारण्य पढ़ने जाते हैं।
हर चुनाव के समय उच्च शिक्षण संस्थान की मांग की जाती है। जनप्रतिनिधि वायदे कर भूल जाते हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है।
अवधेश मिश्र, मिश्रापुरपढ़ाई के लिए विद्यार्थी सिधौली, मिश्रिख जाते हैं। गोंदलामऊ से ही अधिक दूरी है। बहुत से गांव गोमती के किनारे हैं, वहां के छात्रों को अधिक दिक्कतें होती हैं।
विकास सिंह, महमदपुर
निजी कालेज तो हैं पर वहां महंगी फीस व कोर्स का भार उठाने में सब सक्षम नहीं हैं। ब्लाक क्षेत्र में चार राजकीय इंटर कालेज बनाए जाने चाहिए।
सूर्य बक्स सिंह, गोंदलामऊ
शिक्षा की सुविधा सबको सुगमता से मिले, सरकार को ध्यान देना चाहिए। गोंदलामऊ ब्लाक में लाखों की आबादी है, एक भी कालेज न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सर्वेश रावत,कबीरपुरगोंदलामऊ ब्लाक में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करवा रहे हैं। शीतकालीन सत्र में इसकी चर्चा की है। मुख्यमंत्री से मिलकर इसे मंजूरी दिलवाएंगे।
मनीष रावत, विधायक सिधौली
ये हैं आंकड़े
- 3.25 लाख आबादी गोंदलामऊ ब्लाक की
- 02 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज