Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर लिस्ट में बड़ा खेल: बहराइच में 13 जीवित मतदाताओं को दिखाया मृत, 52 नाम हटाने पर उठे सवाल; ब्लॉक का किया घेराव

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:34 PM (IST)

    बहराइच के रिसिया ब्लॉक में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगा है, जहां 13 जीवित लोगों को मृत दर्शाया गया और 52 नाम हटाए गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रिसिया में 13 जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाया गया।

    2. कुल 52 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

    3. जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई।

    संवाद सूत्र, रिसिया(बहराइच)। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच रिसिया विकास खंड की ग्राम पंचायत हुसैनपुर मोहम्मदपुर की मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सत्यापन के लिए जारी संभावित निर्वाचक नामावली में 13 जीवित व्यक्तियों को मृतक दर्शाने और कुल 52 मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी का घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    तुफैल पुत्र मिज्जन के नेतृत्व में पहुंचे दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की सह पर ग्राम पंचायत सहायक ने जानबूझकर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का प्रयास किया है।

    क्या बोले ग्रामीण?

    ग्रामीणों का कहना है कि कई जीवित मतदाताओं को मृत घोषित कर दिया गया, जिससे उनके मताधिकार पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ग्राम पंचायत सहायक ग्राम प्रधान का भतीजा है और नगर पंचायत देवीपुरा का निवासी है। ऐसे व्यक्ति को मतदाता सूची का सत्यापन कार्य सौंपे जाने पर भी गंभीर आपत्ति जताई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

    जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी रिसिया सहित तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही नगर पंचायत रिसिया के अधिशासी अधिकारी से भी रिपोर्ट तलब की गई है।

    खबरें और भी

     

    संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। - सचिन कुमार भारतीय, खंड विकास अधिकारी, रिसिया