Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में फिर गरजेगा बुलडोजर, कर्मियों ने अचानक पहुंचकर 129 घरों पर लगाए निशान; ग्रामीणों की हुई हालत खराब

    Updated: Thu, 19 Sep 2024 09:38 PM (IST)

    बहराइच के सराय जगना में 40 साल से रह रहे 129 परिवारों को तहसील प्रशासन ने घर गिराने का नोटिस दिया है जिससे अफरातफरी मच गई है। ग्रामीणों ने विधायक की अ ...और पढ़ें

    यूपी में फिर गरजेगा बुलडोजर - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    यूपी में फिर गरजेगा बुलडोजर - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. 129 ग्रामीणों के मकान गिराने को तहसील प्रशासन ने दिया नोटिस
    2. विधायक की अगुवाई में एडीएम से मिले ग्रामीण, तलब की रिपोर्ट

    जागरण संवाददाता, बहराइच। कैसरगंज के सराय जगना में सरकारी भूमि पर चार दशक से रह रहे ग्रामीणों के घरों को गिराने का नोटिस तहसील प्रशासन ने जारी कर दिया है। इससे अफरातफरी मच गई है। सभी ने विधायक की अगुवाई में प्रदर्शन कर एडीएम को पत्र सौंपा है। एडीएम ने जांच रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है।

    ग्रामीण कुलसुम, बसीरुल, इसरार, रिहाना, अकरम, राजिया, रब्बुल, रिजवाना आदि ने बताया कि सभी चार दशक से गांव की जमीन पर घर बनाकर परिवार सहित रहते आ रहे हैं। बुधवार को तहसील के कर्मचारी अचानक पहुंच गए, सभी ने कहा कि आपके घर अवैध तरीके से बने हुए हैं।

    129 घरों लगा डाले निशान

    इन घरों को गिराने के लिए निशानदेही की जाने लगी, जिसे देख ग्रामीण परेशान हो उठे। 129 घरों पर कर्मियों ने निशान लगाए हैं। इन घरों को गिराने की नोटिस भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर घर गिरा दिए गए, तो हम सभी के सिर से छत भी नहीं रह जाएगी।

    दूसरी जगह मकान भी नहीं है। विधायक आनंद यादव ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव से मुलाकात की। एडीएम ने एसडीएम आलोक प्रसाद से बात कर कहा कि बिना जांच के कोई भी कार्रवाई न की जाए। विधायक ने बताया कि एडीएम ने रिपोर्ट मंगाई है। उसके बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    खबरें और भी