विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथियों का उत्पात, 2 जगहों पर तोड़ी सुरक्षा दीवार; इलाकों में फैली दहशत

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:47 PM (GMT+05:30)

कतर्नियाघाट वन प्रभाग में हाथियों ने दो स्थानों पर लगी चेन लिंक फेंसिंग को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में अलर्ट जारी किया गया।

गजमित्रों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

गजमित्रों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। 

HighLights

  1. हाथियों ने कतर्नियाघाट वन प्रभाग में दो स्थानों पर फेंसिंग तोड़ी।

  2. गजमित्रों ने ग्रामीणों को अलर्ट कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा।

  3. बिछिया-कैलाश मार्ग पर हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण चिंतित।

संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन प्रभाग में वन्यजीवों से बचाव के लिए लगे चेन लिंक फेंसिंग को हाथियों ने दो स्थानों पर तोड़ डाला। मौके पर पहुंचे गजमित्रों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज घोसियाना मोड़ के पास शनिवार रात में जंगली हाथियों का समूह आ गया।

हाथियों ने वन विभाग द्वारा लगाई गई चेनलिंक फेंसिंग को कई जगह क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं भवानीपुर गांव में भी बीती रात 5 से 6 हाथियों के झुंड ने लगभग 20 से 30 मीटर तक की चेनलिंक फेंसिंग तोड़ डाली। गजमित्रों की टीम ने मेगाफोन का जरिए ग्रामीणों को अलर्ट किया।

गजमित्रों की टीम ने मेगाफोन के जरिए ग्रामीणों को अलर्ट किया। कैलाशनगर गांव में भी गजमित्रों की टीम रातभर अलर्ट पर रही और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिछिया-कैलाश मार्ग और सुजौली मार्ग पर हाथियों की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए भवानीपुर और कैलाशनगर की गजमित्र टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के हाथी पार्क में बढ़ेगा बच्चों का मनोरंजन, एक की जगह तीन हाथियों की आकृतियां लगेंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।