Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहराइच : फर्जी आधार कार्ड ने खोला था भारत में घुसपैठियों का राज, अमेरिकी नागरित और अजनाला कांड के वांटेड समेत 6 को भेजा जेल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:23 PM (IST)

    नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले छह लोगों को बहराइच में फर्जी आधार कार्ड के जरिए पकड़ा गया। इनमें अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह और अजनाला कांड मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, बहराइच। नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने वाले आरोपितों को एसएसबी द्वारा फर्जी आधार कार्ड से चिह्नित कर पकड़ा गया था। चेहरे और आधार कार्ड पर लगी फोटो का मिलान में अंतर व आधार पर नाम कुछ और होने के बाद यह साफ हो गया था कि दस्तावेज फर्जी हैं।

    इसके बाद एसएसबी जवानों ने पंजाब से वांछित चल रहे विक्रमजीत व अमेरिकी मूल निवासी मनवीर सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है,लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर अलर्ट हैं।

    नेपाल के काठमांडू से होकर 23 जुलाई को भारत की सीमा से सटे बांके जिला के जमुनहा चौकी के रास्ते से अमेरिकी नागरिक समेत दो लोगों को एसएसबी 42वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार व जवानों ने सक्रियता से पकड़ा था।

    गहनता से की जांच-पड़ताल करने 

    घुसपैठ करने वालों में शामिल रहे अमृतसर के अजनाला कांड में 2023 से वांछित विक्रमजीत सिंह जब सीमा पार करने के लिए एसएसबी चेक पोस्ट पर पहुंचा तो वह एसएसबी जवानों को चकमा देने का भरपूर प्रयास करता रहा,लेकिन सीमा पर तैयार किए गये फर्जी आधार कार्ड ने उसकी पोल खोल दी। एसएसबी जवानों ने जब विक्रमजीत का आधार देखा और उसका नाम पूछा तो आधार पर नाम दूसरा देख वह गहनता से जांच पड़ताल करने लगे।

    इसके बाद विक्रमजीत व अमेरिकी मूल निवासी मनवीर सिंह की के भारत में घुसपैठ करने की पोल खुल गई। मामले की जांच होने के बाद वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े इन सभी लोगों के मददगार पीलीभीत के पूरनपुर निवासी जोगा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

    खबरें और भी

    मामले में रुपईडीहा के चितरहिया महानंदपुरवा निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक सुरेश पाठक,दिलीप पाठक व इनोवा चालक राहुल को भी जेल भेजा गया। एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि एसएसबी के जवान सीमा पर 24 घंटे निगरानी में लगे हुए हैं। उन्होने बताया कि सीमा के रास्तों पर लगे सीसी कैमरों से भी हर आने जाने वालों की गतिविधियों को देखा जा रहा है।